मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा उत्तर कुंजी जारी डाउनलोड करें|MPPSC MP SET Answer Key 2026 Download
एमपीपीएससी एमपी सेट उत्तर कुंजी आयोग द्वारा आज जारी की गई है,यह परीक्षा इसी महीने 01-03-2026 को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी इसमें लगभग 1 लाख 43 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं,MPPSC द्वारा आंसर की के संबंध नवीन आदेश भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि-राज्य पात्रता परीक्षा- 2026 की परीक्षा इसी महीने सम्पन्न हुई थी। उक्त परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्र प्रावधिक उत्तर कुंजी आयोग द्वारा प्रकाशित की जा रही है। इसके अन्तर्गत यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-पत्र की उत्तर कुंजी अथवा इनके प्रश्न/उत्तर से संबंधित आपत्ति हो तो परीक्षार्थी प्रमाणित संदर्भों सहित (संदर्भ ग्रंथों का नाम, पुस्तक के लेखक का नाम, संदर्भित पुस्तक का संबंधित पृष्ठ/दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है) ऑनलाईन लिंक उपलब्ध होने के दिनांक से 05 दिवस के अंदर ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करें।राज्य पात्रता परीक्षा-2026 के प्रथम प्रश्न पत्र शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति एवं 31 वैकल्पिक विषयों 1. रसायन विज्ञान 2. वाणिज्य 3. संगणक विज्ञान एवं अनुप्रयोग 4. अपराध विज्ञान 5. रक्षा और स्त्रातेजिक अध्ययन 6. अर्थशास्त्र 7. अंग्रेजी 8. पृथ्वी विज्ञान 9. भूगोल 10. हिन्दी 11. इतिहास 12. गृह विज्ञान 13. विधि 14. पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान 15. जीव विज्ञान 16. प्रबंधन 17. मराठी 18. गणितीय विज्ञान 19. संगीत 20. कलामंच 21. दर्शनशास्त्र 22. शारीरिक शिक्षा 23. भौतिक विज्ञान 24. राजनीति विज्ञान 25. मनोविज्ञान 26. संस्कृत 27. संस्कृत पारम्परिक विषय 28. समाजशास्त्र 29. उर्दू 30. दृश्य कला 31. योग के प्रश्न पत्रों की चारों सेट (A,B,C,D) की संयुक्त प्रावधिक उत्तर कुंजी आगे दी गई है।
MPPSC MP SET Answer 2026

