MP SET Answer Key 2026-एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा 01-03-2026 को आयोजित मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एमपी सेट) की उत्तर कुंजी एवं पेपर पीडीएफ डाउनलोड करें|यह परीक्षा प्रदेश के सरकारी कॉलेज में विभिन्न पदों के भर्ती योग्यता हेतु आयोजित की गई है इसमें लगभग 1 लाख 43 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे|
MPPSC MP SET Answer Key 2026 Paper -1|मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा प्रश्न के उत्तर (पेपर -1,सेट-B)
- 1. उच्चतर शिक्षा का मुख्य उद्देश्य नहीं है : (A) आपदा प्रबंधन। (विवरण: गद्यांश में इसका उल्लेख नहीं है।)
- 2. उच्चतर शिक्षा की ओर युवाओं को आकर्षित करने के लिए आवश्यक है : (B) ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था का विकास। (विवरण: गद्यांश के अनुसार अर्थव्यवस्था और समाज के विकास से युवा आकर्षित होंगे।)
- 3. निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य है ? : (C) उच्चतर शिक्षा का उद्देश्य बौद्धिक विकास है, आजीविका प्रदान करना नहीं। (विवरण: गद्यांश स्पष्ट करता है कि यह आजीविका को भी स्थायित्व देती है।) newsjobmp
- 4. राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विकास में उच्चतर शिक्षा किस प्रकार अपना योगदान देती है ? : (D) ज्ञान निर्माण और नवाचार द्वारा। (विवरण: गद्यांश की अंतिम पंक्तियों में वर्णित है।) newsjobmp
- 5. व्यक्ति के समग्र विकास के लिए क्या आवश्यक है ? : (A) पूर्व-विद्यालय से लेकर उच्चतर शिक्षा तक एक निर्धारित क्रम में कौशल एवं मूल्यों की शिक्षा। (विवरण: कौशल और मूल्यों का एक सेट हर चरण में जरूरी है।)
- 6. छात्रों के चेहरे का भाव संप्रेषण प्रक्रिया के किस तत्व से सम्बन्धित है ? : (A) संदेश। (विवरण: चेहरे के हाव-भाव स्वयं एक अशाब्दिक संदेश होते हैं।)
- 7. निम्नलिखित में से देह भाषा (भाव-भंगिमा) का वर्णन करने के लिए प्रयुक्त तकनीकी शब्द कौनसा है ? : (C) गैर-मौखिक। (विवरण: बॉडी लैंग्वेज गैर-मौखिक संप्रेषण का हिस्सा है।)newsjobmp
- 8. निम्नलिखित में से किसे मौखिक संप्रेषण का एक प्रभावी रूप माना जाता है ? : (A) कहानी सुनाना। (विवरण: यह श्रोताओं को जोड़े रखने का सबसे प्रभावी तरीका है।)
- 9. सांकेतिक संदेश किसके माध्यम से प्रसारित होता है ? : (C) चैनल। (विवरण: प्रेषक से प्राप्तकर्ता तक संदेश माध्यम या चैनल से जाता है।)
- 10. शिक्षकों की कक्षा में अधिकतम प्रभावी संप्रेषण करने में ............... मदद कर सकता है । : (B) अध्यापन निवेश। (विवरण: शिक्षक की विधियाँ और सहायक सामग्री संप्रेषण को बेहतर बनाती हैं।)newsjobmp
- 11. निम्नलिखित का मान क्या होगा ? 8√15 / 2√3 : (C) 4√5। (विवरण: 8 को 2 से भाग देने पर 4, और 15 को 3 से भाग देने पर 5 बचता है।)
- 12. निम्नांकित संख्या श्रृंखला पर विचार कीजिए : 0, 6, 24, 60, 120, X. X का मान क्या होगा ? : (B) 210। (विवरण: यह n घन - n का पैटर्न है; 6 घन - 6 = 210।) newsjobmp
- 13. एक किताब 10% लाभ पर 27.50 रुपये में बेची जाती है । यदि इसे 25.75 रुपये में बेचा जाये, तो लाभ या हानि का प्रतिशत क्या होगा ? : (D) 3%। (विवरण: क्रय मूल्य 25 रुपये है; 25.75 में बेचने पर 0.75 रुपये यानी 3% का लाभ होगा।)
- 14. दो लड़के A और B एक ही समय पर दिल्ली से मेरठ की यात्रा पर निकलते हैं, दिल्ली से मेरठ की दूरी 60 किमी. है; A, B की तुलना में 4 किमी. प्रति घंटा धीमी यात्रा करता है । B मेरठ पहुँचने के तुरंत बाद वापस लौटता है जो 12 किमी. दूर A से मिलता है । A की गति क्या होगी ? : (A) 8 किमी./घंटा। (विवरण: समान समय में A ने 48 किमी और B ने 72 किमी तय किए, गति का अनुपात हल करने पर A की गति 8 आती है।)
- 15. यदि 'RAJU' को 11-12-13-14 से कोड किया गया है और 'JUNK' को 13-14-10-9 से कोड किया गया है, तो 'RANK' का कोड क्या होगा ? : (C) 11-12-10-9। (विवरण: अक्षरों के सीधे कोड मिलाने पर R=11, A=12, N=10, K=9।) newsjobmp
- 16. एक निगमनात्मक युक्ति वैध है यदि और केवल यदि : (B) निष्कर्ष असत्य नहीं हो सकता यदि आधार-वाक्य सत्य हैं। (विवरण: यह निगमनात्मक तर्क की मूल परिभाषा है।)
- 17. दिये गये वेन रेखाचित्र द्वारा निम्नलिखित में से कौनसी निरपेक्ष न्यायवाक्य की अवस्था और आकृति दर्शाई गई है ? : (D) A11—3। (विवरण: यह चित्र AII-3 न्यायवाक्य को दर्शाता है जहाँ निष्कर्ष कुछ S, P हैं निकलता है।)
- 18. भाषा का निम्नलिखित में से कौनसा उपयोग निर्देशात्मक कार्य को संदर्भित करता है ? : (A) "खिड़की बंद कर दो ।" (विवरण: यह एक आदेश या निर्देश है।)
- 19. निम्नलिखित में से कौनसा अनुमान प्रमाण का आवश्यक घटक नहीं है ? : (B) प्रत्यक्ष। (विवरण: प्रत्यक्ष एक स्वतंत्र प्रमाण है, अनुमान का हिस्सा नहीं।)
- 20. "देवदत्त जो जीवित है वह घर में नहीं है । उसके घर में न होने से यह अनुमान लगाया जाता है कि वह घर के बाहर कहीं है ।" उपर्युक्त उदाहरण किस प्रमाण को दर्शाता है ? : (C) अर्थापत्ति। (विवरण: विरोधाभास सुलझाने के लिए नई कल्पना करना अर्थापत्ति कहलाता है।)
- 21. निम्नलिखित में से कौनसा समग्र और प्रतिदर्श के बीच का अन्तर परिभाषित कर रहा है ? : (D) प्रतिदर्श समग्र का एक उपसमूह है। (विवरण: समग्र बड़ा समूह है, प्रतिदर्श उसका चुना हुआ छोटा हिस्सा।)
- 22. निम्नलिखित में से कौनसी आँकड़ों के वर्गीकरण की विधियाँ हैं ? : (D) वर्गान्तर, मात्रात्मक और गुणात्मक। (विवरण: यही डेटा को व्यवस्थित करने के मुख्य तरीके हैं।) newsjobmp
- 23. नामांकिक माप को निम्नलिखित में से किस उदाहरण से बेहतर समझा जा सकता है ? : (B) लिंग वर्गीकरण जैसे पुरुष और महिला। (विवरण: इसमें केवल नाम या श्रेणियाँ होती हैं, मात्रा नहीं।)
- 24. Y का X पर प्रतीपगमन समीकरण क्या होगा ? : (C) Y = a + bX। (विवरण: यह सरल रैखिक समीकरण का मानक रूप है।)
- 25. परिकल्पना के परीक्षण में प्रथम प्रकार की त्रुटि क्या दर्शाती है ? : (A) शून्य परिकल्पना अस्वीकार हो जाने की संभावना जबकि वह सत्य हो। (विवरण: सही परिकल्पना को गलत मान लेना।)
- 26. वाई-फाई इसका एक उदाहरण है : (C) वायरलेस LAN टेक्नोलॉजी। (विवरण: यह लोकल एरिया नेटवर्क में बिना तार के इंटरनेट देता है।)
- 27. जब एक फाइल को सर्वर से कम्प्यूटर में स्थानांतरित किया जाता है, तो उसे कहा जाता है : (C) फाइल डाउनलोड करना। (newsjobmp विवरण: सर्वर से अपने डिवाइस में डेटा सहेजना डाउनलोडिंग है।)
- 28. अनुत्तरदायी प्रोग्राम को बंद करने के लिए उपयोग किया जाने वाला विण्डोज यूटिलिटी प्रोग्राम है : (A) टास्क मैनेजर। (विवरण: हैंग हुए प्रोग्राम को बंद करने के लिए।)
- 29. एम.एस.-वर्ड में एक टेम्पलेट : (A) किसी विशेष प्रकार के दस्तावेज के लिए एक बुनियादी संरचना प्रदान करता है। (विवरण: पहले से सेट फॉर्मेट।)
- 30. वोर्म एक कम्प्यूटर प्रोग्राम है, जो : (D) उपर्युक्त सभी। (विवरण: यह खुद की नकल बनाता है, मालवेयर है और डिस्क पर फैलता है।)
- 31. निम्नलिखित ऊर्जा ईंधनों में से कौनसा सबसे पर्यावरण अनुकूल है ? : (C) हाइड्रोजन। (विवरण: यह जलने पर केवल पानी छोड़ता है, प्रदूषण नहीं।)
- 32. 'मिलेनियम डेवलपमेंट गोल्स (MDGs)' को प्राप्त करने का लक्ष्य वर्ष क्या था ? : (C) 2015। (विवरण: 2000 में शुरू होकर 2015 तक के लिए तय किए गए थे।)
- 33. सूची I और सूची II का मिलान कीजिए और सही कूट की पहचान कीजिए: सूची I (a) पोडजोलाइजेशन (b) लैटेराइजेशन (c) सैलिनराइजेशन - सूची II (i) गर्म और आर्द्र जलवायु (ii) ठंडी और आर्द्र जलवायु (iii) शुष्क और अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में : (A) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii)। (विवरण: पोडजोलाइजेशन ठंडी जलवायु, लैटेराइजेशन गर्म/आर्द्र, और सैलिनराइजेशन शुष्क क्षेत्रों में होता है।)
- 34. चक्रवात 'हुद-हुद' किस राज्य के तट से टकराया ? : (A) आन्ध्र प्रदेश। (विवरण: 2014 में यह विशाखापत्तनम तट से टकराया था।)
- 35. "एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड (OSOWOG)" किसका हिस्सा है ? : (C) अन्तर्राष्ट्रीय सौर संगठन। (विवरण: यह ISA की वैश्विक सौर ग्रिड पहल है।)
- 36. रैले आयोग की रिपोर्ट के आधार पर निम्नलिखित में से किस अधिनियम को वर्ष 1904 में पारित किया गया ? : (B) भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम। (विवरण: 1904 में शिक्षा सुधार के लिए।)
- 37. निम्नलिखित में से किसे वैदिक गणित के खोजकर्ता के रूप में जाना जाता है ? : (C) शंकराचार्य भारती कृष्ण तीर्थ। (विवरण: इन्होंने अथर्ववेद से 16 गणितीय सूत्र निकाले।)
- 38. भारत में प्रोजेक्ट टाइगर किस वर्ष में प्रारंभ किया गया था ? : (C) 1973। (विवरण: बाघों के संरक्षण के लिए 1 अप्रैल 1973 को शुरू।)
- 39. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग निम्नलिखित में से किस तिथि को अस्तित्व में आया ? : (D) 25 सितंबर, 2020। (विवरण: इसने पुरानी मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह ली।)
- 40. निम्नलिखित में से कौनसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य नहीं है ? (i) उच्च शिक्षा में बहुप्रवेश तथा बहुनिर्गमन का प्रावधान (ii) व्यावसायिक शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात को 2035 तक 50% तक बढ़ाना (iii) विद्यालयीन शिक्षा के लिये एक नवीन एवं व्यापक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा की स्थापना करना (iv) भारत में विद्यालयीन शिक्षा संस्थानों को अनुदान देने एवं निगरानी हेतु विद्यालयीन अनुदान आयोग की स्थापना करना : (D) (iv)। (विवरण: नीति में विद्यालयीन अनुदान आयोग का कोई जिक्र नहीं है।) www.newsjobmp.com
- 41. निम्नलिखित कौनसे अध्यापन स्तर के लिए कक्षा का वातावरण 'खुला और स्वतंत्र' होना चाहिए ? : (C) चिंतनशील स्तर। (विवरण: उच्चतम स्तर की सोच विकसित करने के लिए जरूरी।)
- 42. पारंपरिक शिक्षा का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ? : (B) शिक्षक केंद्रित शिक्षा। (विवरण: इसमें शिक्षक व्याख्यान देता है और छात्र सुनते हैं।)
- 43. पियाजे के बौद्धिक विकास के सिद्धान्त के अनुसार "बच्चे नई संकल्पना या नया ज्ञान समझने के लिए अपने पुराने ज्ञान की मदद लेते हैं", यह है : (A) आत्मसातीकरण। (विवरण: पुरानी जानकारी की मदद से नया ज्ञान समझना।)
- 44. निम्नलिखित में से कौनसा दृष्टिकोण मूल्यांकन के लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है ? : (A) सतत् और व्यापक मूल्यांकन। (विवरण: यह छात्र के पूरे साल के सर्वांगीण विकास को मापता है।)
- 45. विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम-2016 (दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016) किस अधिनियम को पुनर्स्थापित करता है ? : (B) विकलांग व्यक्ति अधिनियम - 1995 को। (विवरण: नए कानून ने पुराने 1995 के कानून की जगह ली।)
- 46. निम्नांकित में से गलत युग्म का चयन कीजिए : (B) जब सामाजिक स्थितियों, घटनाओं, संरचना या प्रणाली का विशद् अध्ययन करना होता है : व्यावहारिक अनुसंधान। (विवरण: सामाजिक घटनाओं का अध्ययन मौलिक अनुसंधान है, व्यावहारिक नहीं।) newsjobmp
- 47. निम्नांकित में से असत्य कथन का चयन कीजिए : (A) सामाजिक अनुसंधान में प्रत्यक्षवाद का अर्थ है - "सामाजिक घटनाओं का अध्ययन, तर्क और धार्मिक सिद्धांतों के आधार पर किया जाना ।" (विवरण: प्रत्यक्षवाद विज्ञान और तर्क पर आधारित है, धर्म पर नहीं।)
- 48. 'आधुनिक भाषा संघ पद्धति' एवं 'अमेरिकी मनोवैज्ञानिक संघ पद्धति' किससे सम्बन्ध रखती हैं ? : (D) उद्धरण या संदर्भ लेखन के तरीके से। (विवरण: ये रिसर्च पेपर में रेफरेंस देने की शैलियाँ हैं।)
- 49. निम्नांकित में से कौनसी शोध प्रतिवेदन लेखन के समय सम्मुख आने वाली चुनौतियाँ हैं ? (1) भाषा की चुनौती (2) जनता के ज्ञान स्तर की जानकारी प्राप्त करना और इसी स्तर के अनुरूप लेखन करना (3) सत्य को अभिव्यक्त करने की चुनौती (4) अनुसंधानकर्ता की पहचान और शोध उद्देश्य को छुपाए रखने की चुनौती (5) वस्तुनिष्ठता बनाए रखने की चुनौती : (B) 1, 2, 3, 5। (विवरण: स्पष्ट भाषा, सत्य की अभिव्यक्ति और वस्तुनिष्ठता प्रमुख चुनौतियाँ हैं; शोध उद्देश्य छुपाना चुनौती नहीं है।)
- 50. सामाजिक अनुसंधान में निम्नांकित चरणों (शोध प्रक्रिया) के सही क्रम का चयन कीजिए : (1) चरों का चयन (2) निदर्शन निर्धारण (3) तथ्यों का विश्लेषण (4) साहित्य समीक्षा (5) प्रतिवेदन लेखन (6) शोध-समस्या निर्धारण (7) प्राक्कल्पना निर्माण (8) सामग्री का संकलन : (A) 6, 4, 7, 1, 2, 8, 3, 5। (विवरण: समस्या निर्धारण -> साहित्य समीक्षा -> प्राक्कल्पना -> चर -> निदर्शन -> संकलन -> विश्लेषण -> प्रतिवेदन।)
- पेपर पीडीएफ यहां से डाउनलोड Download Click Here - Paper-01
सूचना-यह प्रश्नों के उत्तर (Answer Key) संभावित है आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद कुछ प्रश्नों के उत्तर में परिवर्तन हो सकता है,बाकी सभी विषयों का जानकारी जल्दी ही अपडेट की जा रही है|
MP SET Qualifying Marks 2026|एमपी सेट न्यूनतम अर्हता अंकों का विवरण (क्वालीफाइंग मार्क्स)
Madhya Pradesh State Eligibility Test (MP SET)- इस बार एमपी सेट 31 विषयों के लिए 01 मार्च-2026 में ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की गई है|यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है, जिसमें पेपर-1 (100 अंक) और पेपर-2 (200 अंक) का होता है।
- प्रथम प्रश्न-पत्र (अनिवार्य) - सामान्य प्रश्न-पत्र शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति (General Paper on Teaching and Research Aptitude) वस्तुनिष्ठ प्रश्न 50 होंगे।कुल 100 (सौ) अंकों का होगा( प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा) newsjobmp
- द्वितीय प्रश्न-पत्र (ऐच्छिक) यह प्रश्न पत्र चयनित विषय का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। कुल 200 अंकों का होगा( प्रत्येक प्रश्न 02 अंकों का होगा)
- पास होने के लिए न्यूनतम प्राप्तांक- सामान्य/EWS के लिए 120 अंक एवं आरक्षित वर्ग OBC,SC/ST एवं दिव्यांगजन के लिए न्यूनतम 105 अंक दोनों पेपर के मिलकर प्राप्त करना अनिवार्य है|

