MP Board Second Exam 2026 Online Form:Supplementary एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं ऑनलाइन आवेदन

MP Board Second Exam 2026 Online Form:Supplementary मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिए गए हैं इसकी अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है|ऐसे परीक्षार्थी जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में किसी विषय में फेल हो चुके हैं या अपने अंक सुधारना चाहते हैं वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं|अब एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा (MP Board Supplementary Exam 2026) खत्म कर दी गई है|इसकी जगह अब द्वितीय परीक्षा 07 मई 2026 से प्रारंभ होगी|

MP Board Second Exam 2026 Online Form:Supplementary एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं ऑनलाइन आवेदन

MP Board Second Exam Form 2026 Important Detail|Supplementary एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण|

  • आवेदन शुरू- कक्षा 10वीं और 12वीं सेकंड एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ कर दिए गए हैं|
  • आवेदन की अंतिम तिथि- एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम (सप्लीमेंट्री) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है|
  • कक्षा 10वीं परीक्षा तिथि-हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 मई से 19 मई 2026 तक होगी|
  • कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि-हायर सेकण्डरी द्वितीय परीक्षा दिनांक 07 मई 25 मई 2026 तक होगी|

एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम आवेदन शुल्क|MP Board Second Exam Fee 2026 

  • एक विषय के लिए ₹500 है।
  • दो विषयों के लिए ₹1000 है।
  • तीन से चार विषयों तक के लिए ₹1500 है।
  • चार से अधिक विषयों के लिए ₹2000 है।

एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा क्या है?What is the MP Board Second Chance Exam 2026| 

नवीन शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) को खत्म कर दिया गया है इसके स्थान पर अब द्वितीय परीक्षा आयोजित होने लगी|पहले केवल एक-दो विषय में फेल (अनुत्तीर्ण) होने पर ही फिर से परीक्षा देने का मौका मिलता था लेकिन अब विद्यार्थी कितने ही विषय में फेल(अनुत्तीर्ण) क्यों ना हो उसकी साल खराब नहीं होगी इस साल फिर से उसकी दूसरी परीक्षा ली जाएगी|

1. यह परीक्षा किनके लिए है?
  • अनुत्तीर्ण (Fail) विद्यार्थी: जो छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं।
  • अनुपस्थित (Absent) विद्यार्थी: जो किसी कारणवश मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com पर दी गई है
  • अंक सुधार (Improvement): जो छात्र पास तो हो गए हैं, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उनमें सुधार करना चाहते हैं। (ध्यान दें: द्वितीय परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं होती है,आपको उसी विषय की परीक्षा देनी होती है)।
2. इसके मुख्य लाभ क्या हैं?
  • पुराने नियमों में सप्लीमेंट्री परीक्षा केवल 1 या 2 विषयों में फेल होने पर दी जा सकती थी। नई 'द्वितीय परीक्षा' प्रणाली के तहत यदि छात्र ज्यादा विषयों में भी अनुत्तीर्ण है, तो वह परीक्षा देकर उसी वर्ष पास हो सकता है।
  • इससे विद्यार्थियों का एक पूरा शैक्षणिक वर्ष (पूरा साल) खराब नहीं होगी और वे समय पर अगली कक्षा में प्रवेश (Admission) ले सकते हैं।

एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें|How to apply for MP Board Second Exam? How to apply for MP Board Supplementary Exam? 


अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP लिखकर भेजें


संबंधित अन्य जानकारियां