मध्यप्रदेश शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती,विभिन्न पदों के लिए आवेदन,MP Physical Education Bharti 2026

MP Physical Education Bharti 2026-मध्यप्रदेश शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 मई 2026 तक निर्धारित है| 

मध्यप्रदेश शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती,विभिन्न पदों के लिए आवेदन,MP Physical Education Bharti 2026

MP Physical Education Bharti 2026 More Detail|मध्यप्रदेश शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी 

1.भर्ती का नाम-MP Physical Education Bharti 2026

2.आवेदन शुरू-एमपी शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती के लिए आवेदन 18 अप्रैल 2026 से प्रारंभ है|

3.आवेदन की अंतिम तिथि- मध्यप्रदेश शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 मई 2026 तक निर्धारित है अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें|

4.आवेदन शुल्क

  • आवेदन सभी वर्गों के लिए निशुल्क फ्री है 

5.आयु सीमा-Physical Education Job Age Limit

  • एमपी शारीरिक शिक्षा संस्थान भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 69 वर्ष के बीच होना चाहिए|
6.पदों का विवरण 
  • उप कुलसचिव (Deputy Registrar): 02 पद 
  • लाइफ गार्ड सह प्रशिक्षक (Life Guard cum Instructor): 01 पद 
  • वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant): 01 पद 
  • लेखा सहायक (Account Assistant): 01 पद 
  • कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator): 01 पद 
  • कला एवं शिल्प प्रशिक्षक (Art & Craft Instructor): 01 पद 
  • प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant): 01 पद 
  • अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk): 02 पद 
  • रसोइया (Cook): 01 पद 
  • पुस्तकालय लिपिक (Library Clerk): 01 पद 
  • कनिष्ठ लिपिक (Junior Clerk): 01 पद 
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff): 02 पद 

7.योग्यता-MP Physical Education Vacancy Qualification 

  • 1. उप कुलसचिव (Deputy Registrar)-किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 2.लाइफ गार्ड सह प्रशिक्षक (Life Guard cum Instructor)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक या समकक्ष तथा स्नातक के बाद किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से तैराकी में डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 3.वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 या उससे ऊपर के सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 4.लेखा सहायक (Account Assistant)-टैली, कंप्यूटर एडेड ऑडिट कौशल और विंडोज-आधारित एप्लिकेशन (विशेष रूप से एक्सेल) में अच्छी दक्षता के साथ एम.कॉम/एमबीए (फाइनेंस), एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 5. कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator)-डिग्री स्तर पर मुख्य विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री या डिग्री स्तर पर मुख्य विषय के रूप में हिंदी के साथ अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या हिंदी माध्यम से मास्टर डिग्री और डिग्री स्तर पर अनिवार्य विषय के रूप में अंग्रेजी या मुख्य विषय के रूप में हिंदी और अंग्रेजी के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 6. कला एवं शिल्प प्रशिक्षक (Art & Craft Instructor)-फाइन आर्ट्स में बैचलर डिग्री, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 7. प्रयोगशाला सहायक (Laboratory Assistant)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (पीसीएम/मनोविज्ञान/जीव विज्ञान समूह) तथा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 1 वर्ष की अवधि का लैब तकनीशियन/पैथोलॉजी/पैरा-मेडिकल में डिप्लोमा, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 8. अवर श्रेणी लिपिक (Lower Division Clerk)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक तथा 10 मिनट के कंप्यूटर टेस्ट में अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड। 
  • 9.रसोइया (Cook)-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन, एवं संबंधित कार्य का अनुभव। 
  • 10. पुस्तकालय लिपिक (Library Clerk)-किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष तथा लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स और कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान। 
  • 11. कनिष्ठ लिपिक (Junior Clerk)-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक तथा 10 मिनट के कंप्यूटर टेस्ट में अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम टाइपिंग स्पीड। 
  • 12. मल्टी टास्किंग स्टाफ (Multi Tasking Staff)-किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष।
आवेदन एवं नोटिफिकेशन