MP Ordnance Factory Bharti 2026:मध्यप्रदेश आयुध निर्माणी भर्ती,380 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी

MP Ordnance Factory Bharti 2026: मध्यप्रदेश आयुध निर्माणी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (Munitions India Limited) की इकाई, आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया है । विभाग ने टेन्योर बेसिस (Tenure Based) पर डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) और प्रोजेक्ट इंजीनियर (PE) के कुल 380 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं ।इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25/04/2026  तक निर्धारित है अधिक जानकारी आगे दी गई है|

MP Ordnance Factory Bharti 2026:मध्यप्रदेश आयुध निर्माणी भर्ती,380 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी

MP Ordnance Factory Bharti More Detail|मध्यप्रदेश आयुध निर्माणी भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी 

पदों का विवरण (Post Details)

  • कुल पद: 380
  • डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW): 350 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (Chemical): 30 पद

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 03 अप्रैल 2026 से प्रारंभ 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 अप्रैल 2026 तक 

वेतनमान (Salary)

  • DBW: ₹19,900/- प्रतिमाह + महंगाई भत्ता (DA) ।
  • Project Engineer: प्रथम वर्ष ₹36,000/-, द्वितीय वर्ष ₹37,080/-, तृतीय वर्ष ₹38,192/- और चतुर्थ वर्ष ₹39,338/- + IDA ।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • DBW के लिए: उम्मीदवार के पास NCVT (NAC) से AOCP (Attendant Operator Chemical Plant) ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए । इसके अलावा फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन जैसे अन्य संबंधित ट्रेड्स (Feeder Trades) के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं ।
  • Project Engineer के लिए: केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech) या डिप्लोमा होना चाहिए । केमिस्ट्री विषय के साथ B.Sc डिग्री धारक भी पात्र हैं,अधिक जानकारी आगे newsjobmp पर दिए गए नोटिफिकेशन में देखें।

आयु सीमा (Age Limit)

  • DBW: 18 से 40 वर्ष ।
  • Project Engineer: 18 से 30 वर्ष ।
  • (OBC-NCL को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट नियमानुसार दी जाएगी )

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • DBW: चयन NCTVT (NAC) परीक्षा के अंकों और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट के आधार पर मेरिट के अनुसार होगा ।
  • Project Engineer: चयन डिग्री/डिप्लोमा के अंकों और पर्सनल इंटरव्यू (15% वेटेज) के आधार पर किया जाएगा ।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

यह एक ऑफलाइन भर्ती प्रक्रिया है । इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक विज्ञापन से आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें ।
  2. फॉर्म को केवल ब्लॉक अक्षरों (BLOCK LETTERS) में भरें ।
  3. आवश्यक दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र आदि) की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें ।
  4. लिफाफे पर “APPLICATION FOR THE POST OF TENURE BASED DBW/PROJECT ENGINEER” जरूर लिखें ।

आवेदन भेजने का पता: मुख्य महाप्रबंधक (Chief General Manager), आयुध निर्माणी खमरिया (Ordnance Factory Khamaria), जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश, पिन – 482005 

आवेदन एवं नोटिफिकेशन