MP Board Time Table Second Exam 2026:एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल जारी

MP Board 2nd Exam Time Table 2026|MP Board Time Table Second Chance Time Table Download|MP Board Time Table 10th-12th Time Table 2026

MP Board 2nd Exam Time Table 2026|MP Board Time Table Second Chance Time Table Download|MP Board Time Table 10th-12th Time Table 2026

MP Board Time Table Second Exam 2026- एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है, यह परीक्षाएं 07 मई 2026 से प्रारंभ होगी जो 25 मई 2026 तक चलेगी अधिक जानकारी आगे दी गई है|
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 'पूरक परीक्षा' (Supplementary Exam) व्यवस्था के स्थान पर अब 'द्वितीय परीक्षा' (Second Exam) प्रणाली लागू की है, यानी अब सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों का साल खराब होने से बचाना और उन्हें सुधार का एक और मौका देना है। 
1. यह परीक्षा किनके लिए है?
  • अनुत्तीर्ण (Fail) विद्यार्थी: जो छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं।
  • अनुपस्थित (Absent) विद्यार्थी: जो किसी कारणवश मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com
  • अंक सुधार (Improvement): जो छात्र पास तो हो गए हैं, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उनमें सुधार करना चाहते हैं। (ध्यान दें: द्वितीय परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं होती है, आपको उसी विषय की परीक्षा देनी होती है)।
2. इसके मुख्य लाभ क्या हैं?
  • पुराने नियमों में सप्लीमेंट्री परीक्षा केवल 1 या 2 विषयों में फेल होने पर दी जा सकती थी। नई 'द्वितीय परीक्षा' प्रणाली के तहत यदि छात्र ज्यादा विषयों में भी अनुत्तीर्ण है, तो वह परीक्षा देकर उसी वर्ष पास हो सकता है।
  • इससे विद्यार्थियों का एक पूरा शैक्षणिक वर्ष (पूरा साल) खराब नहीं होगी और वे समय पर अगली कक्षा में प्रवेश (Admission) ले सकते हैं।

MP Board Second Exam Time Table 2026 Class 10th|एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम टाइम टेबल कक्षा 10वीं 

  1. हिन्दी (HINDI) – 07.05.2026
  2. उर्दू (URDU) – 09.05.2026
  3. गणित (MATHEMATICS)– 11.05.2026
  4. NSQF के समस्त विषय  – 12.05.2026
  5. संस्कृत (SANSKRIT) – 13.05.2026
  6. सामाजिक विज्ञान (SOCIAL SCIENCE) – 14.05.2026
  7. विज्ञान (SCIENCE) – 16.05.2026
  8. अंग्रेजी (ENGLISH) – 19.05.2026

MP Board Second Exam Time Table 2026 Class 12th|एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम टाइम टेबल कक्षा 12वीं 

  • बायोटेक्नॉलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज – 07 मई 2026
  • हिन्दी – 08 मई 2026
  • रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एली. आफ साईंस एण्ड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान – 09 मई 2026
  • NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, ए.आई. – 11 मई 2026
  • भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबैण्डरी मिल्क ट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास – 12 मई 2026
  • भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य – 13 मई 2026
  • कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकांउटेन्सी – 14 मई 2026
  • संस्कृत – 15 मई 2026
  • अंग्रेजी – 16 मई 2026
  • बायोलॉजी – 18 मई 2026
  • ड्राइंग एण्ड डिजाइन – 19 मई 2026
  • समाज शास्त्र – 20 मई 2026
  • गणित, मनोविज्ञान – 21 मई 2026
  • इन्फॉर्मेटिक प्रेक्टिसेस – 22 मई 2026
  • उर्दू, मराठी – 23 मई 2026
  • राजनीति शास्त्र – 25 मई 2026