MP Pollution Control Board 2026 More Detail|मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 अप्रैल 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
- आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रारम्भ तिथि: 13 अप्रैल 2026
- आवेदन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि: 02 मई 2026
पदों का विवरण
- पद का नाम: कनिष्ठ वेतनमान समकक्ष सहायक यंत्री (पर्यावरण)
- कुल पदों की संख्या: 14 पद
| श्रेणी (Category) | ओपन | महिला | कुल |
|---|---|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 03 | 02 | 05 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 01 | 01 | 02 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 02 | 01 | 03 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 02 | 01 | 03 |
| आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) | 01 | 00 | 01 |
अधिक जानकारी आगे newsjobmp पर दी गई है
शैक्षणिक योग्यता (MP Pollution Control Board Qualification)
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक स्तर की डिग्री और पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि होनी चाहिए अधिक जानकारी आगे नोटिफिकेशन में देखें।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु में छूट: मध्य प्रदेश के मूल निवासी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गों, विभागो/निगमो/मण्डलो/आयोगों/स्वायत्तशासी निकायों/होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों, महिला अभ्यर्थियों और दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 1 जनवरी अर्थात् 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।
- आयु की गणना हेतु अभ्यर्थी की 10वीं (हाईस्कूल) की अंक सूची में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा:
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): यह एम.पी. ऑनलाइन द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसका कुल मेरिट में 80% वेटेज (80 अंक) होगा।
- साक्षात्कार (Interview): सी.बी.टी. में सफल उम्मीदवारों (प्रत्येक श्रेणीवार पदों की संख्या के तीन गुना) को बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का वेटेज 20% (20 अंक) होगा।
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट एवं साक्षात्कार से प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर एम.पी. ऑनलाइन द्वारा अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
वेतनमान (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-12 के तहत शानदार वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये (ग्रेड पे 5400) प्रदान किया जाएगा। नियुक्ति प्रथम 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की जाएगी। परिवीक्षा अवधि में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार न्यूनतम वेतन प्राप्त होगा।
.jpg)
