एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी करने की प्रक्रिया शुरू,मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में|MP Board Result 2026 Declared Process Start
एमपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में इस वर्ष लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं इसमें से कक्षा 10वीं में लगभग 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं में करीब 7 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं|यह प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई है|इस बार लगभग 90 लाख कॉपियों को करीब 18,000 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी|
रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण- रिजल्ट बनाने एवं जारी होने के अंतिम चरण में है यहां लगभग 5 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक पूर्ण हो जाएगी|स्कूल प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर दर्ज करने का अंतिम अवसर 29 मार्च को खत्म हो चुका है,इसके संबंध में बोर्ड आदेश जारी कर चुका है|
MP Board Result 2026,Class 10th And 12th Declared Date|एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि
newsjobmp को प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट 14 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच जारी कर दिया जाएगा,जल्द ही इसकी आधिकारिक तिथि घोषित कर दी जाएगी|
एमपी बोर्ड रिजल्ट में अब पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) खत्म,मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू
newsjobmp.com-मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की 'पूरक परीक्षा' (Supplementary Exam) व्यवस्था के स्थान पर अब 'द्वितीय परीक्षा' (Second Exam) प्रणाली लागू की गई है, यानी अब सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों का साल खराब होने से बचाना और उन्हें सुधार का एक और मौका देना है।
1. यह परीक्षा किनके लिए है?
- अनुत्तीर्ण (Fail) विद्यार्थी: जो छात्र मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में फेल हो गए हैं।
- अनुपस्थित (Absent) विद्यार्थी: जो किसी कारणवश मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com
- अंक सुधार (Improvement): जो छात्र पास तो हो गए हैं, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उनमें सुधार करना चाहते हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? How to download MP Board Result 2026?
- 1.एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड के लिए आगे newsjobmp पर दी गई लिंक पर जाएं|
- 2.रिजल्ट के लिंक ओपन होने के बाद पहले विकल्प में रोल नंबर की जानकारी भरें|
- 3. दूसरे विकल्प में परीक्षार्थी अपना आवेदन क्रमांक (एप्लीकेशन नंबर) दर्ज करें|
- 4.सारी आवश्यक जानकारी भरने के बाद अंत में सम्मिट वाले विकल्प पर क्लिक करें|
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें|
- MP Board Result 2026 Download Click Here-Link
संबंधित अन्य जानकारियां
- MP Board Time Table Second Exam 2026:एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल जारी यहां से डाउनलोड करें
- मध्यप्रदेश कक्षा 9वीं एवं 11वीं रिजल्ट जारी डाउनलोड करें:MP 9th And 11th Result 2026
- एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं रिजल्ट जारी यहां से डाउनलोड करें:MP Board 5th 8th Result 2026
एमपी बोर्ड रिजल्ट फाइनल प्रोसेसिंग और मेरिट लिस्ट तैयार की प्रक्रिया|MPBSE MP Board Result Final Processing
- 1. सभी मूल्यांकन केंद्रों से प्राप्त अंकों का भोपाल स्थित मुख्य सर्वर पर संकलन किया जाता है।
- 2. थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंकों का अंतिम मिलान कर कंप्यूटर सिस्टम में फीडिंग की जांच की जाती है।
- 3. बोर्ड के नियमों के अनुसार सॉफ्टवेयर द्वारा पात्र विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स (कृपांक) या बोनस अंक दिए जाते हैं।
- ग्रेस मार्क्स (कृपांक): बोर्ड के नियमों के अनुसार, यदि कोई छात्र 1 या 2 विषयों में पासिंग मार्क्स से कुछ अंकों (आमतौर पर 1 से 5 अंक) से पीछे रह जाता है, तो सिस्टम सॉफ्टवेयर आटोमैटिक रूप से ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास कर देता है। newsjobmp
- बोनस अंक (Bonus Marks): यदि किसी पेपर में कोई प्रश्न सिलेबस के बाहर से आया था या गलत छपा था (जिसकी घोषणा बोर्ड ने पहले की हो), तो सभी छात्रों को उसके बोनस अंक इसी चरण में दिए जाते हैं।
- 4. प्रदेश में सर्वाधिक अंक लाने वाले संभावित टॉपर्स की कॉपियों का वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा दोबारा सत्यापन होता है।
- 5. सत्यापित अंकों के आधार पर राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय टॉपर्स की मेरिट सूची तैयार की जाती है।
- 6. प्रत्येक विद्यार्थी की विषयवार अंकों, कुल प्रतिशत और ग्रेड के साथ फाइनल डिजिटल मार्कशीट तैयार की जाती है।
- 7. तैयार किए गए संपूर्ण रिजल्ट डेटाबेस को मुख्य सर्वर पर अपलोड किया जाता है।
- 8. अंत में, शिक्षा मंत्री या बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाती है।
- 9.उपर्युक्त के अलावा अन्य गोपनीय प्रक्रियाएं भी अपनाई जाती है

