MP 9th And 11th Result 2026- मध्य प्रदेश कक्षा 9वीं एवं 11वीं रिजल्ट का इन्तजार आज खत्म होने जा रहा है,आज दोनों कक्षों का परीक्षा परिणाम आज 23 मार्च 2026 को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से जारी किया जा रहा है|एमपी नौवीं-ग्यारहवीं का रिजल्ट वार्षिक परीक्षा एवं त्रैमासिक,अर्धवार्षिक और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट के अंकों को जोड़कर बनाया गया है|
MP 9th Result 2026:मध्यप्रदेश कक्षा 9वीं रिजल्ट प्रक्रिया
9वीं का रिजल्ट 6 विषयों के आधार पर बनाया गया है,इसमें 75+25 अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है|
- अंकों का विभाजन:कक्षा नौवीं फाइनल रिजल्ट में त्रैमासिक परीक्षा का 5%, अर्धवार्षिक का 5% और मुख्य वार्षिक परीक्षा का 90% अंक जोड़कर हर विषय के 100 अंक बनाए जाते हैं।
- पेपर का ढांचा: हर मुख्य विषय का लिखित पेपर 75 अंक का होता है और स्कूल की तरफ से प्रोजेक्ट/नोटबुक के 25 अंक मिलते हैं। यानी कुल 100 अंक।
- सबसे बड़ा फायदा (Best of Five): आपके कुल 6 विषय होते हैं। यदि आप 5 विषयों में पास हैं और 1 में फेल भी हो गए, तो भी रिजल्ट में आपको 'पास' घोषित कर दिया जाएगा। विद्यार्थी का प्रतिशत उन 5 विषयों से बनाया गया है जिनमें सबसे ज्यादा नंबर आए हैं।
MP 11th Result 2026: मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं रिजल्ट प्रक्रिया
11वीं का रिजल्ट विद्यार्थी की चुनी हुई स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के आधार पर बनाया गया है
- परीक्षा परिणाम में अंकों का विभाजन-त्रैमासिक का 5%, अर्धवार्षिक का 5% और वार्षिक परीक्षा का 90% वेटेज जोड़कर फाइनल मार्कशीट बनाई गई है।
- प्रैक्टिकल वाले विषय (Physics, Chemistry, Bio): इनका 70 अंक का और प्रैक्टिकल 30 अंकों को जोड़कर मूल्यांकन किया गया है।
- बिना प्रैक्टिकल वाले विषय (Hindi, English, Commerce, Arts): इनके लिखित पेपर 80 अंक का और प्रोजेक्ट वर्क 20 अंक के आधार पर मूल्यांकन किया गया है।
पास होने का नियम: आपको थ्योरी पेपर (70,75,या 80 अंक) में अलग से 33% लाने होंगे और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट में अलग से 33% लाने होंगे।अगर परीक्षार्थी थ्योरी में फेल हैं और प्रैक्टिकल में पास,तो भी विद्यार्थी उस विषय में फेल माना जाएगा।
MP 9th And 11th Result 2026 Download|एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं एवं 11वीं रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
मध्यप्रदेश कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं का रिजल्ट ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से विद्यार्थी देख सकते हैं|
- MP 9th And 11th Result 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन newsjobmp पर दी गई लिंक पर जाएं|
- लिंक ओपन होने पर रिजल्ट देखें पर जाएगा|
- अब विद्यार्थी अपनी कक्षा का चयन करें|
- इसके बाद अपने रोल नंबर का विवरण दर्ज करें एवं सर्च करें|
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित एमपी बोर्ड नौवीं-ग्यारहवीं रिजल्ट डाउनलोड करें|
- MP 9th And 11th Result 2026 Download All Information Click Here (कुछ देर बाद अपडेट हो रहा है)
सूचना-रिजल्ट जारी कर दिया गया,तुरन्त पता करने के लिए अपने संबंधित स्कूल/विद्यालय से संपर्क करें,ऑनलाइन रिजल्ट कुछ देर बाद अपडेट किया जाएगा ऊपर दी गई लिंक पर आज जल्दी ही अपडेट किया जा रहा है कुछ समय बाद देखते रहे|

