मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती,सरकारी स्कूलों में 68500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू:MP Guest Teacher Bharti 2026 New

MP Guest Teacher Bharti 2026-मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती 2026-27 के अंतर्गत एमपी के सरकारी स्कूलों में लगभग 68 हजार 500 पदों के लिए नवीन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 02.05.2026 से प्रारंभ हो रही है,जो उम्मीदवार शासकीय विद्यालयों में गेस्ट टीचर के रूप में कार्य करना चाहते हैं प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं|
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती,सरकारी स्कूलों में 68500 पदों पर आवेदन,MP Guest Teacher Bharti 2026,MP Atithi Shikshak Bharti 2026,MP Guest Faculty 2026

M P Guest Teacher Bharti Date 2026|मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां


मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित विवरण एवं निर्देश|Details and instructions related to Guest Teacher Bharti in government schools of Madhya Pradesh.

  • आवेदक दस्तावेज अपलोड करने के उपरांत म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग के किसी भी संकुल में जाकर मूल दस्तावेजों से सत्यापन कार्य करा सकेंगें। संकुल प्राचार्य मूल दस्तावेजों के आधार पर आवेदक के पंजीयन में दर्ज जानकारी का सत्यापन पोर्टल पर करेंगें एवं एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर Accept / Reject कर सकेगें।
  • संकुल प्राचार्य द्वारा आवेदकों के पंजीयन मे दर्ज जानकारी के पोर्टल पर सत्यापन उपरांत ही सत्र 2026-27 के लिए स्कोर कार्ड जनरेट होगा।
  • पूर्व से पंजीकृत आवेदक मोबाईल परिवर्तन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के समक्ष मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर विहित प्रक्रिया अनुसार मोबाईल नम्बर परिवर्तित करवा सकेगें।
  • अतिथि शिक्षक पोर्टल 2.0 पर एक से अधिक यूजर आईडी पर अनुभव प्रमाण पत्र होने पर पोर्टल 3.0 की आईडी पर मर्ज करने हेतु आवेदक अपने लॉगिन से Marg Experience Certificate मॉड्यूल में जानकारी दर्ज कर मर्ज अनुभव की रिक्वेस्ट दर्ज करेगें।
  • समस्त आवेदकों द्वारा नवीन अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापन कराना आवश्यक है, ऐसे आवेदक जिनके द्वारा यह कार्यवाही नही की जायेगी उनके स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगें तथा वे सत्र 2026-27 की अतिथि शिक्षक आमंत्रण प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगें।
  • संकुल प्राचार्य आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य सावधानीपूर्वक करेंगें, त्रुटिपूर्ण सत्यापन होने पर अथवा लापरवाही की स्थिति में संबंधित संकुल प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। संकुल प्राचार्य द्वारा आवेदक की अपूर्ण प्रशिक्षण योग्यता जैसे- बी.एड एक वर्ष पूर्ण होने पर सत्यापन करना, बिना मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त दस्तावेज को मान्य करते हुये सत्यापन कार्य करना, पंजीयन में दर्ज योग्यता की जानकारी से संबंधित दस्तावेज आवेदक के पास उपलब्ध नहीं होने पर भी सत्यापन कार्य करना। बिना मूल दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश| Important instructions related to MP Atithi Shikshak Bharti New Registration, Profile Update 2026|

नवीन एवं पूर्व से पंजीकृत आवेदकों द्वारा जानकारी को अद्यतन करना :-
  • 1.1 पूर्व से पंजीकृत एवं नवीन पंजीयन हेतु आवेदक पोर्टल पर आवश्यक कार्यवाही कर सकेगें।
  • 1.2 पूर्व से पंजीकृत समस्त आवेदकों द्वारा प्रोफाईल अपडेट करना एवं संकुल प्राचार्य से सत्यापन कार्य कराना अनिवार्य है, सत्यापन नही कराने पर सत्र 2026-27 हेतु स्कोर
  • कार्ड जनरेट नही होगा। 1.3 नवीन पंजीयन हेतु आवेदक अपनी समग्र आईडी को पोर्टल पर दर्ज करेगें तथा समग्र में
  • दर्ज रजिस्टर्ड मोबाईल नम्वर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करेगें।
  • 1.4 आवेदकों को स्वयं की समग्र आईडी से ई-केवाईसी होना अनिवार्य है।
  • 1.5 आवेदक पोर्टल 2.0 पर पूर्व पंजीयन की जानकारी एवं समग्र आईडी में दर्ज जानकारी का सावधानीपूर्वक मिलान करने के उपरांत ही जानकारी को वेरीफाई करें|
  • 1.6 आवेदक की सामान्य पंजीयन एवं समग्र की जानकारी के सत्यापन उपरांत नवीन आईडी जनरेट होगी।
  • 1.7 आवेदक नवीन यूजर आईडी के माध्यम से पासवर्ड तैयार कर रजिस्टर्ड मोबाईल पर प्राप्त ओटीपी से वेरीफाई करेगें।