मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में पात्रता परीक्षा अंकों के आधार पर प्रक्रिया लागू होने में समस्याएं-MP Teacher Bharti Exam 2026 Varg 1,2,3
newsjobmp.com-मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती (वर्ग 1, 2 और 3) के लिए अब केवल एक ही परीक्षा (TET) के आधार पर मेरिट खबरें चल रही है,जिससे बेरोजगार युवाओं के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है की तैयारी किस परीक्षा की करें|सरकार का यह कदम भले ही भर्ती प्रक्रिया को छोटा करने के इरादे से उठाया गया हो, लेकिन इसके व्यावहारिक पहलू बेहद उलझे हुए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अलग-अलग वर्षों में आयोजित हुई परीक्षाओं के स्कोर की आपस में तुलना कैसे की जाएगी? जब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रमाणपत्र आजीवन वैध (Lifetime Valid) कर दिया गया है, तो 2018, 2020, 2023 और आगामी 2026 की परीक्षाओं के अंकों को एक ही तराजू में तौलना न केवल अवैज्ञानिक है, बल्कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया को चौपट कर देगा|
1. कठिनाई स्तर (Difficulty Level) में भारी असमानता
- हर साल परीक्षा का पेपर सेट करने वाली एजेंसी (MP ESB) और विषय विशेषज्ञों की टीम बदल जाती है।
- किसी वर्ष पेपर बेहद सीधा और आसान आ सकता है, जिसमें औसत छात्र भी 120+ अंक ले आते हैं।newsjobmp
- किसी अन्य वर्ष पेपर का स्तर इतना कठिन हो सकता है कि टॉपर के भी 105 अंक ही आ पाएं।
- समस्या: ऐसे में यदि 2020 के आसान पेपर वाले 110 अंक वाले उम्मीदवार को 2026 के अत्यंत कठिन पेपर वाले 105 अंक वाले उम्मीदवार से बेहतर मानकर नौकरी दे दी जाए, तो यह योग्यता का सरासर अपमान होगा।
2. अलग-अलग वर्षों के बीच 'नॉर्मलाइजेशन' असंभव है
- नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की सांख्यिकीय प्रक्रिया केवल एक ही परीक्षा की अलग-अलग शिफ्टों के बीच लागू की जा सकती है, क्योंकि वहां सिलेबस, परीक्षा का वर्ष और प्रतिस्पर्धा का माहौल एक समान होता है।
- आप 5 साल पहले बैठे छात्रों के डेटाबेस की तुलना आज बैठे छात्रों के डेटाबेस से किसी भी गणितीय फॉर्मूले (Formula) से नहीं कर सकते।
- समस्या: बिना उचित नॉर्मलाइजेशन के पुरानी और नई मेरिट को एक साथ मिलाना एक 'अंधी दौड़' शुरू करने जैसा है, जिसका कोई तार्किक आधार नहीं है।
3. 'शिक्षक पात्रता परीक्षा' को 'चयन' परीक्षा मानने की भूल
- TET का जन्म ही इसलिए हुआ था कि यह केवल एक 'पात्रता' (Eligibility) तय करे, इस लिए ही अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी शुरू किया था|अब देश के किसी भी राज्य में केवल पात्रता परीक्षा के आधार पर शिक्षक भर्ती नहीं होती है फिर एमपी में क्यों?
- जब पुराने उम्मीदवारों ने यह पात्रता परीक्षा दी थी, तब उनकी मानसिकता केवल 'पासिंग मार्क्स' (90 या 75 अंक) लाने की थी, क्योंकि उन्हें पता था कि असली लड़ाई 'चयन परीक्षा' में होगी।newsjobmp
- समस्या: अब अचानक से खेल के बीच में नियम बदलकर पुरानी क्वालिफाइंग परीक्षा के अंकों को ही चयन का आधार बना देना उन छात्रों के साथ धोखा है, जिन्होंने केवल पात्रता हासिल करने के उद्देश्य से परीक्षा दी थी,परीक्षा बार-बार देने की समस्या बरकरार रहेगी|
4. बार-बार परीक्षा देने की समस्या
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है एक परीक्षा इसलिए लागू कर रहे हैं ताकि परीक्षार्थियों को बार-बार परीक्षा ना देना पड़े, लेकिन यह संभव नहीं क्योंकि जब पात्रता परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा तो अभ्यर्थी को हर बार परीक्षा देना पड़ेगी क्योंकि वह हर बार परीक्षा देकर उच्चतम अंक प्राप्त करने की कोशिश करेगा, इसलिए यह तर्क की एक परीक्षा देने पड़ेगी पूर्णता गलत सिद्ध होगा|
5.पेपर लीक और धांधली की ज्यादा संभावनाएं
newsjobmp-जब उम्मीदवारों को पता होगा कि केवल इसी एक परीक्षा से सीधे सरकारी नौकरी मिलनी है तो पेपर लीक, सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने और अनुचित साधनों के इस्तेमाल का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के पुराने विवादों को देखते हुए, एक ही परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
जब दो परीक्षाएं लागू रहती है तो उम्मीदवार को पैसा देने में डर लगता है कि यदि एक परीक्षा में व्यवस्था बनी और दूसरे में नहीं बनी तो पैसा डूब जाएगा|
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती नियमों में संशोधन को लेकर शिक्षक विभाग के उद्देश्यों पर प्रश्न चिन्ह?
- एमपी शिक्षक विभाग का कहना है दो परीक्षाएं समाप्त करके केवल एक परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी ताकि परीक्षार्थियों को बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों से चयन प्रक्रिया होगी और पात्रता परीक्षा की वैधता जीवन भर रहेगी|www.newsjobmp.com
- लेकिन पात्रता परीक्षा के अंकों आधार पर चयन और पात्रता परीक्षा की वैधता जीवन भर दोनों एक साथ लागू नहीं कर सकते इसमें से किसी एक को ही लागू किया जा सकता है,यदि दोनों लागू होंगे तो आगे चलकर भर्ती प्रक्रिया बहुत जटिल और समस्या पूर्ण हो जाएगी|
- यदि एक परीक्षा आयोजित करना ही ठीक था तो फिर पात्रता परीक्षा शुरू क्यों की गई,जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी बेरोजगार युवाओं को प्रयोगशाला समझ रहे?
- विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इस लिए लागू करने की योजना बना रहे हैं ताकि भर्ती के रक्त पद खाली न रहे, एक तरफ आप कहते हैं स्कूलों में पद खाली है दूसरी तरफ पूरे पदों पर भर्ती नहीं करवाते, वेटिंग लिस्ट वालों की वेटिंग क्लियर नहीं करते, जब परीक्षार्थियों द्वारा सेकंड काउंसलिंग या अन्य काउंसलिंग की बात की जाती है तो कहा जाता है पद खाली नहीं?
किसी भी राज्य में केवल शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर भर्ती नहीं,फिर मध्यप्रदेश में कैसे लागू होगी?
newsjobmp.com-नवीन शिक्षा व्यवस्था एवं न्यायालय प्रकरणों के कारण अब सभी राज्यों में शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद ही शिक्षकों की नियुक्ति होगी,लेकिन किसी भी राज्य में केवल शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों से नियुक्ति की प्रक्रिया लागू नहीं है, मध्य प्रदेश में पहले केवल एक परीक्षा आयोजित होता थी जैसे सभी अन्य भर्तियों की होती है इसके आधार पर ही सीधी नियुक्ति प्रक्रिया की जाती थी लेकिन इस परीक्षा के साथ ही प्राप्तांको की वैद्यता खत्म हो जाती थी यानी इसमें पास होने पर शिक्षक पात्रता की वैधता जीवन भर नहीं रहती है|
newsjobmp.com-लेकिन नवीन शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य राज्यों के परीक्षा प्रणाली को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश में भी एक परीक्षा की जगह दो परीक्षाएं आयोजित की जाने लगी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा इसके बाद चयन परीक्षा|अब प्रश्न यह है की जब किसी भी राज्य में पात्रता परीक्षा के आधार पर नियुक्ति नहीं हो रही तो एमपी में कैसे और क्यों?
क्या मध्यप्रदेश में चयन परीक्षा खत्म हो जाएगी,केवल शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी?
newsjobmp.com-केवल शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती व्यवस्था लागू होने की संभावना बहुत कम है,अब सवाल यह है कि जब यह व्यवस्था लागू करना तर्कपूर्ण और व्यावहारिक नहीं है तो इसके लागू क्यों किया जा रहा है-तो इसका सीधा जवाब है विभाग के अधिकारियों का प्रस्ताव बनाना और उसे लागू होना दोनों में बहुत अंतर है|हां,यह केवल तभी संभव है जब विभाग के अधिकारी एवं जिम्मेदार अन्य व्यक्ति अपनी किसी गुप्त योजना की पूर्ति हेतु सभी नियमों को एक तरफ रख दें और इसे लागू कर दें, बाकी ज्यादातर संभावना यही है कि दोनों परीक्षाएं (शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं चयन परीक्षा) लागू रहेगी|
संबंधित अन्य जानकारियां
- मध्यप्रदेश भू अभिलेख ऑपरेटर भर्ती,770 पदों के लिए आवेदन:MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Bharti 2026 Online Form
- मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 रिजल्ट,मेरिट लिस्ट,वेटिंग लिस्ट डाउनलोड करें,MP Teacher Varg 3 Result,Merit List,Waiting List 2026 Download
- मध्यप्रदेश समूह 5 भर्ती 373 पदों के लिए आवेदन, स्टाफ नर्स ,पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य पद शामिल: MP Group 5 Bharti 2026
- MP Police Vibhag Lab Bharti 2026:मध्यप्रदेश पुलिस विभाग प्रयोगशाला भर्ती,विभिन्न पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी
- MP PAT Exam Online Form 2026,मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी मार्च 2026
- मध्यप्रदेश आयुष विभाग भर्ती,194 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी MP Medical Officer Ayush Vibhag Bharti 2026
- MP RTE Admission 2026 Online Form:मध्यप्रदेश आरटीई एडमिशन आवेदन प्रक्रिया शुरू,जानिए प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन कैसे मिलेगा
- Navoday Vidyalaya 6th Result 2026:MP JNV Result 2026,नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं का रिजल्ट जारी
- MP Forest Guard And Jail Prahari Bharti 2026:मध्यप्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती,1679 पदों के लिए जारी नवीन सूचना एवं अधिक जानकारी यहां से देखें
- MP Jal Nigam Bharti 2026:मध्यप्रदेश जल निगम भर्ती विभिन्न जिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन

