मध्यप्रदेश जनगणना ऑनलाइन आवेदन,जानिए अपने परिवार का फॉर्म कैसे भरें,MP Janganana Online Form 2026

MP Janganana Online Form 2026:मध्यप्रदेश स्व-गणना की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है,घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल/लैपटॉप/कंप्यूटर के माध्यम से अपनी एवं अपने परिवार की जनगणना प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं,यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से फ्री (निशुल्क) है|एमपी जनगणना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है|
मध्यप्रदेश जनगणना ऑनलाइन आवेदन,जानिए अपने परिवार का फॉर्म कैसे भरें,MP Janganana Online Form 2026

मध्यप्रदेश जनगणना आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां|MP Janganana Online Form Date 2026

  • स्व-गणना (ऑनलाइन फॉर्म भरने) प्रारंभ तिथि:16 अप्रैल 2026 से
  • स्व-गणना (ऑनलाइन फॉर्म भरने) अंतिम तिथि:30 अप्रैल 2026 तक
  • पोर्टल रोज़ सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा।
  • मकान सूचीकरण (प्रगणक का घर आना): 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक।

प्रारंभिक पंजीकरण (MP Census 2026 Online Registration)

  • पोर्टल पर जाने के बाद ड्रॉप-डाउन सूची से अपना राज्य (मध्य प्रदेश) चुनें।
  • कैप्चा (Captcha) दर्ज करके आगे बढ़ें।
  • इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
  • जरूरी बात: एक बार दर्ज किए गए परिवार के मुखिया का नाम और आपके द्वारा चुनी गई भाषा को बाद में बदला नहीं जा सकेगा, इसलिए इसे बहुत सावधानी से भरें।

घर और पते की जानकारी (Geo-tagging- MP self enumeration form)

  • लॉगिन होने के बाद, आपको अपना जिला और पूरा पता चुनना होगा। इसके बाद आपको एक डिजिटल मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन (अक्षांश-देशांतर के आधार पर) मार्क करनी होगी। मैप पर लोकेशन तय करते समय थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्यपूर्वक अपने घर को सही जगह पिन करें।

33 सवालों की प्रश्नावली भरना

  • इस फॉर्म में आपसे घर और परिवार से जुड़े कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें आपके घर की स्थिति, पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली, शौचालय, और घर में मौजूद सुविधाओं व संपत्तियों (जैसे- टीवी, इंटरनेट, वाहन, स्मार्टफोन आदि) की जानकारी शामिल होगी।

परिवार के सदस्यों का विवरण

  • परिवार के सभी सदस्यों के नाम और उनकी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें। यदि फॉर्म भरते समय कोई नाम गलत दर्ज हो जाता है, तो उसे सुधारने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

फॉर्म सबमिट करना और SE ID प्राप्त करना:

  • सारी जानकारी सही-सही भरने के बाद फॉर्म को 'Submit' करें।
  • फॉर्म सबमिट होते ही एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) जेनरेट होगी।
  • यह ID आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेज दी जाएगी। भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखें या इसका स्क्रीनशॉट ले लें।

प्रगणक (Enumerator) द्वारा वेरिफिकेशन|

  • 1 मई 2026 से 30 मई 2026 के बीच जब जनगणना कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर आएंगे, तो आपको उन्हें कोई भी जानकारी दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको बस उन्हें अपनी जेनरेट हुई SE ID दिखानी होगी। इससे आपका ऑनलाइन डेटा उनके सिस्टम से सिंक हो जाएगा और आपकी जनगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन एवं अन्य जानकारियां