MP RTE Admission 2026 Important Date|मध्यप्रदेश आरटीई एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां
- एमपी RTE एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि तारीख-13-03-2026
- मध्य प्रदेश आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि-28-03-2026 तक newsjobmp
- आवेदन पश्चात सत्यापन केन्द्र (शासकीय जनशिक्षा केन्द्र) में सत्यापन कराना-14-03-2026 से 30-03-2026 तक
- रेण्डम प्रक्रिया से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा अशासकीय विद्यालय का आवंटन एवं चयनित आवेदको को एसएमएस द्वारा सूचना- 02-04-2026
- आवंटन उपरांत अशासकीय स्कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होना एवं स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमीशन रिपोर्टिंग-03-04-2026 से 15-04-2026 तक
- MP RTE School List ,मध्यप्रदेश आरटीई स्कूल लिस्ट जानिए आपके जिले की किस स्कूल में होगा फ्री एडमिशन यहां से देखें
- MP RTE Admission 2026 -- आवेदन पंजीयन यहां से करें Online Form Click Here
- आवेदन की पावती Download Click Here
- एडमिशन प्रक्रिया से संबंधित सूचना यहां से डाउनलोड करें Download Click Here
संबंधित अन्य जानकारियां
- MP CM Rise School Admission 2026,मध्यप्रदेश सीएम राइज स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
- MP PAT Exam Online Form 2026,मध्यप्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी मार्च 2026
- मध्यप्रदेश केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन आवेदन 2026,MP Kendriya Vidyalaya KVS Admission Online Form 2026
- एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं एवं कक्षा 8वीं रिजल्ट जारी यहां से डाउनलोड करें:MP Board 5th 8th Result 2026
- मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती,23011 पंचायतों में भर्ती का रास्ता साफ,नियमों को फाइनल मंजूरी:MP Panchayat Sachiv Bharti 2026
- मध्यप्रदेश कक्षा 9वीं एवं 11वीं रिजल्ट जारी डाउनलोड करें:MP 9th And 11th Result 2026
- मध्यप्रदेश भोज बीएड और डीएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,MP Bhoj B.Ed D.Ed Admission Online Form 2026
मध्यप्रदेश आरटीई एडमिशन के लिए पात्रता| MP RTE Admission Eligibility 2026-27
newsjobmp-मध्यप्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई एडमिशन के अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक निम्न श्रेणी में आते हैं वह एडमिशन आवेदन के लिए पात्र होंगे|
- गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार (बीपीएल कार्ड यानी गरीबी रेखा कार्ड वाले)
- अनाथ बच्चे ।
- कोविड-19 के कारण माता-पिता या अभिभावक की मृत्यु से प्रभावित बच्चे
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विमुक्त जाति।
- वनभूमि पट्टाधारी परिवार।
- निःशक्त बच्चे (दिव्यांगजन)
- HIV ग्रस्त बच्चे।
मध्यप्रदेश आरटीई प्रवेश के लिए आयु सीमा| RTE MP Admission Age Limit 2026
प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन प्रक्रिया (आरटीई) के अंतर्गत विद्यार्थी ( बच्चे) की आयु सीमा निम्न प्रकार से होना चाहिए|
- नर्सरी: 03 से 4 वर्ष 6 महिने तक
- केजी-1: 04 वर्ष से 5 वर्ष 6 माह तक
- केजी-2: 05 वर्ष से 06 वर्ष 6 माह तक
- कक्षा-1: 06 वर्ष से 07 वर्ष 06 माह तक
जन्मतिथि के संबंध में पात्र दस्तावेज
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।
- अस्पताल / सहायक नर्स तथा प्रसाविका मिडवाइफ (ए.एन.एम.) का रजिस्टर रिकार्ड|
- आंगनवाडी का रिकार्ड|
- पालक या अभिभावक द्वारा बच्चे की आयु का स्व घोषणा पत्र (नियमानुसार)|
मध्यप्रदेश आरटीई फ्री एडमिशन के निवास का प्रमाण पत्र का विवरण| Details of Residence Certificate for Madhya Pradesh RTE Free Admission 2026-27
निवास प्रमाण पत्र के रूप में पालक/अभिभावक के निम्नलिखित दस्तावेज मान्य होंगे
- 1. सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
- 2. मतदाता परिचय पत्र,
- 3. राशन कार्ड / पात्रता पर्ची / समग्र पर्ची,
- 4. ग्रामीण क्षेत्र का जाबें कार्ड (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना),
- 5. पासपोर्ट / ड्राइविंग लायसेन्स / बिजली बिल / पानी बिल,
- 6. कोई अन्य शासकीय दस्तावेज जिसमें बच्चों के पालक/अभिभावक के निवास का पता अंकित हो।
- यदि पालक/अभिभावक संयुक्त परिवार का सदस्य है तो परिवार के मुखिया के नाम के शासकीय दस्तावेज मान्य होगें|
मध्यप्रदेश आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया|MP RTE School Admission Application Form Process 2026-27
newsjobmp-एमपी आरटीई एडमिशन की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 13-03-2026 से प्रारंभ है,आवेदन की प्रक्रिया आगे दी गई है|
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे|
- आवेदन सभी के लिए निशुल्क फ्री रहेगा|
- एक आवेदक केवल एक ही ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पात्र होगा। ऑनलाइन आवेदन में कम से तीन स्कूलों को विकल्प के रूप में दर्ज करना होगा एवं अधिकतम 10 स्कूलों का चयन किया जा सकता है।
- आवेदक द्वारा आवेदन में स्कूलों के नाम प्राथमिकता क्रम से दर्ज किये जाये। स्कूलों का चयन करते समय आवेदक अपनी प्राथमिकता को भली भाँति सुनिश्चित करने के उपरांत ही अपना आवेदन पोर्टल पर लॉक करे।
- ऑनलाइन आवेदन में आवेदक ध्यान पूर्वक ही स्कूलो का प्राथमिकता क्रम दर्ज करें।
- आवेदन फार्म के साथ आरक्षित कोटा से संबंधित दस्तावेज स्केन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है।
- ऑनलाइन आवेदन पश्चात दस्तावेजों के परीक्षण के समय मूल दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। दर्ज जानकारी तथा मूल दस्तावेज में अंतर पाए जाने पर अपात्र किया जायेगा।
- ऑनलाइन आवदेन के पश्चात यदि कोई आवेदक निर्धारित तिथि के अंदर सत्यापन केन्द्र पर जाकर सत्यापन नहीं कराता है तो उसका आवेदन स्वयं निरस्त हो जायेगा एवं ऑनलाइन लॉटरी प्रकिया में सम्मलित नही हो सकेगा।
- आवेदक द्वारा पोर्टल पर किये गये आवेदन की पोर्टल से जनरेटड पॉवती को अपने पास सुरक्षित रखा जायें। सत्यापन केन्द्र में सत्यापन के समय यह आवेदन पावती होना अनिवार्य है।
- यदि कोई आवेदक पूर्व से ही निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत किसी प्राइवेट विद्यालय में निःशुल्क (फ्री) अध्ययनरत है तो वह आवेदन नही करें अन्यथा उनका आवेदन निरस्त हो जायेगा।
मध्यप्रदेश आरटीई एडमिशन में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया|School allocation process in Madhya Pradesh RTE Admission 2026.
आरटीई एडमिशन के लिए स्कूल का आवंटन ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के अंतर्गत किया जाएगा,आवंटित स्कूल की सूचना आवेदक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से प्रदान की जायेगी। आवेदक अपना आवंटन पत्र पोर्टल से स्वयं ही डाउनलोड करेगे।सीट आवंटन के लिये प्रथम प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र होने पर उसी ग्राम तथा शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड के बच्चों की होगी।

