MP Police Vibhag Lab Bharti Admit Card 2026-मध्यप्रदेश पुलिस विभाग राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक भर्ती के लिए दूसरे चरण हेतु आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं|इन पदों के लिए परीक्षा 14 एवं 15 जून 2026 को आयोजित होगी अधिक जानकारी आगे दी गई है|
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग प्रयोगशाला भर्ती चयन प्रक्रिया:MP Police Vibhag Lab Bharti 2026 Exam And Selection Process
1. प्रथम चरण (मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग)
प्रथम चरण में कोई परीक्षा नहीं हुई है, बल्कि अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है:
- उम्मीदवारों का चयन उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया गया है।
- - विज्ञापित रिक्त पदों की संख्या के 5 गुना (शीर्ष) अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर द्वितीय चरण (लिखित परीक्षा) के लिए चुना गया है।
पद के अनुसार शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार:
- प्रयोगशाला तकनीशियन: बीएससी (B.Sc) के प्राप्तांकों के आधार पर शीर्ष 175 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
- प्रयोगशाला सहायक: 12वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर शीर्ष 165 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
- प्रयोगशाला परिचारक: 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर शीर्ष 290 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
2. द्वितीय चरण (लिखित परीक्षा)
प्रथम चरण में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा 14 जून एवं 15 जून 2026 को देनी होगी:
- अवधि: लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी।
- परीक्षा का स्तर: प्रश्नों का स्तर पद की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अनुसार होगा।
newsjobmp.com
अंक योजना (सभी तीनों पदों के लिए समान):
- सामान्य विज्ञान (General Science): 80 अंक
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge): 20 अंक
- कुल योग: 100 अंक
परीक्षा का पैटर्न (महत्वपूर्ण): इस परीक्षा में बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ / Objective) प्रश्न नहीं होंगे। इसके बजाय, उम्मीदवारों को एक शब्द (जैसे रिक्त स्थान की पूर्ति), एक वाक्य में, या संक्षिप्त में उत्तर लिखने होंगे।
MP Police Vibhag Lab Bharti 2026 More Detail|मध्यप्रदेश पुलिस विभाग प्रयोगशाला भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी
1.भर्ती का नाम-MP Police Vibhag Lab Bharti 2026
2.आयु सीमा-
- एमपी पुलिस विभाग प्रयोगशाला भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए|
- सभी महिलाओं एवं आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है|
3.योग्यता-
- प्रयोगशाला तकनीशियन: विज्ञान, फोरेंसिक साइंस, कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक (Graduation) की उपाधि ।
- प्रयोगशाला सहायक: विज्ञान विषय के साथ 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण |
- प्रयोगशाला परिचारक: हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी पद्धति से विज्ञान विषयों में हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण|
4.पदों का विवरण (कुल 126 पद)
- प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician): 35 पद
- प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant): 33 पद
- प्रयोगशाला परिचारक (Lab Attendant): 58 पद
5.वेतनमान (Salary)
- प्रयोगशाला तकनीशियन: लेवल 7 (28,700 - 91,300 रुपये) ।
- प्रयोगशाला सहायक: लेवल 4 (19,500 - 62,000 रुपये) ।
- प्रयोगशाला परिचारक: लेवल 3 (18,000 - 56,900 रुपये)
महत्वपूर्ण लिंक्स

