मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में,30 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की तैयारी:MP School Teacher Bharti 2026

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगभग 30 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती होगी,एमपी शिक्षा विभाग एवं जनजाति विभाग के अंतर्गत शासकीय विद्यालयों में टीचरों की पूर्ति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होंगी|इसके बाद विषयवार रिक्त पदों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी|

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष:MP School Teacher Bharti 2026, MP Shikshak Bharti 2026

प्राथमिक एवं माध्यमिक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष ही,लेकिन उच्च माध्यमिक शिक्षक पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं

newsjobmp-मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी वर्ग 2 जुलाई 2026 में आयोजित होंगी जबकि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी वर्ग 3 अगस्त 2026 में आयोजित होंगी,लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग 1 पात्रता परीक्षा के संबंध में ईएसबी को अभी तक कोई डिमांड नहीं भेजीं है,इसलिए अभी इस परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है हालांकि जल्दी ही विभाग द्वारा इस पर निर्णय लिया जाएगा|

पहले से पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवार सीधे चयन परीक्षा में शामिल होंगे|

जो उम्मीदवार पहले से पात्रता परीक्षा पास है उन्हें फिर से पात्रता देने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि एक बार पात्रता परीक्षा पास होने पर इसकी मान्यता जीवन भर क लिए रहेगी|

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% एवं अतिथि शिक्षकों को 50% पद आरक्षित रहेंगे|

newsjobmp-मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती के सभी पदों में कुल पदों में से 50% महिलाओं को आरक्षण दिया गया है,इसी प्रकार सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रुप में जिन्होंने 200 दिन एवं 3 शैक्षणिक सत्र कार्य किया है इनके लिए भी 50% पदों पर आरक्षण दिया गया है|महिला एवं अतिथि शिक्षक 50-50 प्रतिशत पदों का विभाजन अपने-अपने वर्ग में होगा,इससे सभी कैटेगरी के पुरुष वर्ग उम्मीदवारों पर मेरिट लिस्ट का ज्यादा प्रभाव पड़ेगा|

MPTET Exam 2026 Varg 1,2,3:मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उच्च माध्यमिक,माध्यमिक एवं प्राथमिक अधिक जानकारी यहां से देखें Click Here

MPPSC Pre Answer Key And Paper PDF Exam Date 26-04-2026:Today एमपीपीएससी प्री परीक्षा प्रश्नों के उत्तर एवं पेपर पीडीएफ डाउनलोड करें

अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP लिखकर भेजें


संबंधित अन्य जानकारियां