MP Shikshak TET Exam 2026-मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनाने की तैयारी करने वाले युवाओं इस समय कर्मचारी चयन मंडल की नवीन संशोधित परीक्षा प्रणाली के कारण असमंजस की स्थिति में है,MPESB द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में ऋणात्मक (माइनस) मार्किंग लागू कर दी गई है जिससे बहुत से युवाओं के सामने परीक्षा पास करने की चिंता हो रही है|
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा ऋणात्मक (माइनस) मूल्यांकन प्रणाली लागू
newsjobmp.com-मध्यप्रदेश में MPESB द्वारा आयोजित अब सभी परीक्षाओं में 0.25 अंक (यानी 1/4 अंक) का ऋणात्मक (माइनस) मूल्यांकन किया जाएगा|यदि यदि किसी परीक्षार्थी के 4 प्रश्न के उत्तर गलत होते हैं तो उसके सही प्रश्नों में से 1 अंक (नम्बर) घटा दिया जाएगा यानी जितने ज्यादा गलत प्रश्नों के उत्तर होंगे उतने ही अंक घटाते जाएंगे
- प्रत्येक वस्तुनिष्ठ प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर 1 अंक दिया जाएगा ।
- गलत उत्तर अंकित करने पर कुल प्राप्तांक में से प्रत्येक गलत उत्तर के 0.25 अंक (यानी 1/4 अंक) घटाए जाएंगे
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उम्मीदवारों पर ऋणात्मक मूल्यांकन का सबसे ज्यादा प्रभाव|MP Teacher TET 2026 Negative Marking
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए 2 चरणों प्रक्रिया होती है पहली शिक्षक पात्रता परीक्षा इसके बाद चयन परीक्षा, चयन परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल करते सकतें हैं जिन्होंने पात्रता परीक्षा पास की है|
newsjobmp-शिक्षक पात्रता परीक्षा अन्य परीक्षाओं से अलग है,अन्य परीक्षाओं में ऋणात्मक मूल्यांकन से केवल अंकों के कम-ज्यादा और मेरिट पर प्रभाव पड़ता है,लेकिन पात्रता परीक्षा में स्थित अलग है इसमें किसी प्रकार की मेरिट लिस्ट नहीं बनती बल्कि परीक्षार्थियों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है सामान्य वर्ग के लिए 150 में से 90 एवं EWS,OBC,SC/ST,PH उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 75 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है|यदि इससे कम नंबर आते हैं तो पूरी प्रक्रिया से ही अभ्यर्थी बाहर होता हैं|
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होंगी|MPTET Varg 3 And Varg 2 Exam
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 जुलाई 2026 में आयोजित होगी एवं प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 अगस्त 2026 में आयोजित होगी|
क्या MPESB द्वारा एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन लागू होगा|
अंत में सबसे बड़ा सवाल क्या कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) आयोजित होने वाली इस वर्ष की शिक्षक पात्रता परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन लागू होगा,तो इसका सीधा जवाब है की फिलहाल तो यह सभी परीक्षाओं पर लागू है| newsjobmp को प्राप्त जानकारी के अनुसार लेकिन अन्य राज्यों एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में कहीं भी पात्रता परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन लागू नहीं है,इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं द्वारा भी माइनस मार्किंग हटाने की मांग की जा रही इस लिए पूरी संभावना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को इस प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा|
संबंधित अन्य जानकारियां
- क्या मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती के लिए केवल एक परीक्षा आयोजित होगी,जानिए पूरा विवरण:MP Teacher Bharti 2026 Varg 1,2,3
- MP Police Band Bharti 2026:मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती,679 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी;10वीं-12वीं पास के लिए मौका
- मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए एक कैटेगरी एग्जाम को मंजूरी,अब अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं नहीं होगी|MP Govt Bharti One Exam 2026
- MPESB Bharti Exam Calendar 2026, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 18 परीक्षाओं का शेड्यूल कैलेंडर जारी
- MP Pashupalan And Dairy Vibhag Bharti 2026:मध्यप्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग भर्ती,नोटिफिकेशन जारी
- मध्यप्रदेश नर्सिंग ऑफिसर भर्ती,2317 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी:MP Nursing Officer Bharti 2026 Online Form
- MP Forest Guard And Jail Prahari Bharti 2026:मध्यप्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती,1679 पदों के लिए जारी नवीन सूचना एवं अधिक जानकारी यहां से देखें
- MP Police Vibhag Lab Bharti 2026:मध्यप्रदेश पुलिस विभाग प्रयोगशाला भर्ती,विभिन्न पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी
- मध्यप्रदेश भोज बीएड और डीएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू,MP Bhoj B.Ed D.Ed Admission Online Form 2026
- प्रधानमंत्री पीएम इंटर्नशिप योजना आवेदन,हर महीने ₹9000 मिलेंगे:PM Internship Yojana Online Form 2026
- मध्यप्रदेश आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी,MP Army Agniveer Bharti 2026 Online Form

