मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित नवीन आदेश जारी,MP Guest Teacher Bharti New Order

MP Guest Teacher Bharti 2024- मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2024-25 के संबंध में नवीन आदेश जारी कर दिया गया है,मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु नवीन निर्देश जारी किए गए हैं,MP Atithi Shikshak Bharti 2024 से संबंधित जारी आदेश एवं भर्ती प्रक्रिया की जानकारी आगे दी गई है|
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित नवीन आदेश जारी,MP Guest Teacher Bharti New Order

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीन आदेश जारी|MP Guest Teacher Bharti New Order 

जारी आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शाला प्रभारियों द्वारा (अतिथि शिक्षक आमंत्रण हेतु विद्यालय स्तर पर पूर्व से तैयार आवेदको की जिस मैरिट सूची से अतिथि शिक्षक को आमंत्रित किया हो) विद्यालय स्तर पर तैयार समस्त पेनलवार मैरिट सूची की जानकारी को GFMS पोर्टल पर नियमानुसार प्रक्रिया अनुसार दर्ज करवाएं-
  • 1.विद्यालय स्तर पर 2023-24 में तैयार पेनलवार मेरिट सूची की जानकारी को GFMS पोर्टल पर दर्ज करने हेतु शाला प्रभारी एवं संकुल प्राचार्य के लॉगिन पर सुविधा उपलब्ध करायी गई है।
  • 2.शाला प्रभारी एवं संकुल प्राचार्य पूर्व से तैयार (2023-24) पेनल की प्रविष्टि हेतु संबंधित आवेदक यूजर नेम (मोबाईल नम्वर) की प्रविष्टि करेगें तथा मेरिट क्रम में जिस आवेदक को आमंत्रित किया गया है उसके समक्ष Remark कॉलम में चयनित लिखें। यदि मैरिट क्रम अनुसार चयन नहीं किया गया है, तो प्रत्येक अभ्यर्थी के समक्ष उसका कारण अंकित करेगें।
  • 3.यदि पेनल की जानकारी प्रविष्टि करते समय किसी आवेदक का मोबाईल नम्वर प्रविष्टि करने पर Record not found प्रदर्शित होता है, तो इसका तात्पर्य है कि संबंधित आवेदक द्वारा अपना यूजर नेम (मोबाईल नम्वर) परिवर्तित करा लिया गया है। अतः शाला प्रभारी / संकुल प्राचार्य संबंधित आवेदक से उसका वर्तमान में स्कोर कार्ड में दर्ज मोबाईल नम्वर प्राप्त कर उस नम्बर से पोर्टल पर प्रविष्टि करेगें।
  • 4.विद्यालयवार विषयवार पेनल सत्र 2023-24 की जानकारी को शाला प्रभारी / संकुल प्राचार्य 5 जुलाई 2024 तक पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
  • 5.संकुल अन्तर्गत समस्त शालाओं की अंतिम रूप से प्रविष्टि कराने का दायित्व संकुल प्राचार्य का होगा। यह प्रविष्टि दिनांक 6 जुलाई 2024 तक अनिवार्यतः पूर्ण हो जाए, इसे जिला शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें।
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीन आदेश जारी|MP Guest Teacher Bharti New Order

जानिए अब आगे क्या रहेगी मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2024

इस बार एमपी के शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है,वर्ष 2023-24 में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की विद्यालयवार विषयवार स्कूल/ संकुल द्वारा ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है|इसके बाद,रिक्त पदों की जानकारी अपडेट होने के बाद स्कूलों द्वारा आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे एवं भर्ती से संबंधित नवीन आदेश जारी किया जाएगा,आगामी नवीन आदेश के अनुसार ही एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2024 की प्रक्रिया पूर्ण होगी|


संबंध अन्य जानकारियां