मध्यप्रदेश पंचायत भर्ती सचिव एवं रोजगार सहायक नियमों में संशोधन, MP Panchayat Sachiv And Rojgar Sahayak Bharti 2026-27
मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत एमपी की पंचायतों में सचिव एवं रोजगार सहायक के 2900 पदों पर पहली बार ऑनलाइन माध्यम से भर्ती होना है,अभी तक इन पदों पर भर्ती ऑफलाइन माध्यम से स्थानीय स्तर पर बिना परीक्षा की होती लेकिन अब पूरे प्रदेश में ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी,लेकिन नोटिफिकेशन जारी होने से पहले भर्ती के नियमों में संशोधन किया गया है|
- नवीन योग्यता परिवर्तन-सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती में आवेदन के लिए स्नातक (ग्रेजुएशन) पास के साथ हिन्दी टाइपिंग होना चाहिए (CPCT) को अनिवार्य कर दिया गया है,यानी ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास CPCT का स्कोर कार्ड नहीं होगा वह आवेदन नहीं कर पाएंगे मध्य प्रदेश में CPCT पास उम्मीदवारों को संख्या बहुत कम है|आवेदन के समय पास होना अनिवार्य है|
- जिला का मूल निवासी होना अनिवार्य- नवीन संशोधित नियमों के अनुसार उमीदवार जिस पंचायत के लिए आवेदन कर रहा है उसी जिला का मूल निवासी होना जरूरी है|अधिक जानकारी newsjobmp.com पर देख ,यानी अब अभ्यर्थी अन्य जिलों में आवेदन नहीं कर सकेगा,इसके साथ ही अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन नहीं कर सकेंगे|
- आवेदन प्रक्रिया- ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित जाएंगे,परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित होंगी|
- नियुक्ति प्रक्रिया-अभी तक अभ्यर्थी को अपनी ही ग्राम पंचायत में सचिव पद पर नियुक्ति मिल जाती थी लेकिन अब नवीन संशोधित नियम के अनुसार किसी भी उम्मीदवार को अपनी पंचायत में नियुक्ति नहीं दी जाएगी अर्थात जो आवेदक जिस पंचायत का निवासी हैं वहां छोड़कर किसी भी अन्य जगह नियुक्ति होगी|
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती अब परीक्षा 2027 आयोजित होगी|MP Panchayat Sachiv And Rojgar Sahayak Exam 2026-27
newsjobmp.com-मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पंचायत भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में प्रस्तावित थी इसके लिए विभागीय प्रक्रिया अतर्गत अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका इस लिए अब सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती की परीक्षा जनवरी-मार्च 2027 में ही आयोजित होने की संभावना है|सचिव के पदों पर कार्यरत रोजगार सहायकों को 50% आरक्षण दिया जाएगा लेकिन वर्तमान में लगभग 100- 200 रोजगार सहायक की CPCT पास है,इस लिए इसके खाली पदों को भी इस भर्ती में नए अभ्यर्थियों के लिए जोड़ दिया जाएगा|
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती में CPCT अनिवार्य|
सभी आवेदकों को मध्यप्रदेश पंचायत भर्ती की योग्यता में मध्यप्रदेश टाइपिंग परीक्षा (CPCT) पास होना अनिवार्य है इसकी असली परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित होगी|
एमपी पंचायत भर्ती में जो सीपीसीटी की योग्यता को जोड़ा गया है उसका विवरण
newsjobmp-एमपी सीपीसीटी का पूरा नाम कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (Computer Proficiency Certification Test)। मध्य प्रदेश में इसकी परीक्षा हर 2 महीने में आयोजित होती है,अगली परीक्षा 08,09 एवं 10 जनवरी 2027 में आयोजित होंगी|
- आयोजक: यह परीक्षा मध्यप्रदेश सरकार की एजेंसी 'MAP_IT' द्वारा आयोजित की जाती है।
- योग्यता: इसके लिए 12वीं पास होना और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी newsjobmp पर दी गई है|
- वैधता: परीक्षा का स्कोरकार्ड 7 साल तक मान्य रहता है।
- पैटर्न: परीक्षा में 75 प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) और 15-15 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होता है।
- कंप्यूटर पासिंग मार्क्स: 75 में से कम से कम 38 नंबर लाना अनिवार्य है।
- हिंदी टाइपिंग: पास होने के लिए न्यूनतम स्पीड 20 शब्द प्रति मिनट (NWPM) होनी चाहिए।
- अंग्रेजी टाइपिंग: पास होने के लिए न्यूनतम स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट (NWPM) होनी चाहिए।
- कीबोर्ड: हिंदी टाइपिंग 'रेमिंगटन गेल' (Remington Gail) लेआउट पर होती है।newsjobmp
- बहुविकल्पीय पेपर पैटर्न (75 अंक)-इसमें कंप्यूटर ज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान (GK) और हिंदी गद्यांश (Reading Comprehension) से जुड़े 75 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में 38 नंबर लाना अनिवार्य है।
- एक टाइपिंग पास में भी सर्टिफिकेट-यदि कोई परीक्षार्थी किसी एक टाइपिंग में पास हो जाता है और एक में पास नहीं होता तो भी उसे एक टाइपिंग में पास का प्रमाण पत्र दिया जाएगा,उदाहरण यदि किसी ने सचिव भर्ती के लिए केवल हिंदी टाइपिंग की तैयारी की है जिसके कारण हिंदी में तो पास लेकिन अंग्रेजी टाइपिंग नहीं निकली है तो इससे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि हिंदी टाइपिंग ही मांगी जाती है|
- MP Rojgar Sahayak Sachiv Bharti 2026-मध्यप्रदेश पंचायत रोजगार सहायक सचिव भर्ती संबंधित अधिक जानकारी यहां से देखें
- MP Panchayat Sachiv Bharti 2026:मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी यहां से देखें
- मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती सभी जिलों के पदों का विवरण यहां से देखें,MP Panchayat Sachiv Bharti 2026 Post Detail All District

