MP Panchayat Sachiv Bharti 2026:मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती,23011 पंचायतों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु निर्देश जारी

MP Panchayat Sachiv Bharti 2026:मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रथम सप्ताह जुलाई 2026 में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु निर्देश दिए हैं,एमपी में सचिव भर्ती पहली बार प्रदेश स्तर पर एग्जाम द्वारा होगी,इसके पहले इन पदों के लिए पंचायत स्तर पर ऑफलाइन प्रक्रिया होती थी|
MP Panchayat Sachiv Bharti 2026:मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती,23011 पंचायतों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु निर्देश जारी,

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित होगी|MP Panchayat Sachiv Bharti Exam 2026 

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है,कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा इसकी परीक्षा आयोजित होगी,अभी तक पंचायत सचिव भर्ती,स्थानीय स्तर पर अपने-अपने ग्राम पंचायत में बिना परीक्षा केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार होती थी जिसमें भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा के मामले बड़े स्तर पर उजागर हुए हैं,इस लिए अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सचिवों की भर्ती को पंचायत स्तर पर बंद करके इसे प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से प्रदेश स्तरीय करने का निर्णय लिया गया,जिसमें प्रदेश के सभी युवा आवेदन कर सकेंगे,लेकिन उमीदवार को अब अपनी खुद की पंचायत में नियुक्ति नहीं दी जाएगी अर्थात अभ्यर्थी जिस पंचायत का निवासी है उसे वहां नौकरी नहीं मिलेगी|