MP Board Retotaling 2026 Online Form,एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन;नवीन आदेश जारी

MP Board Retotaling and Answerbook Form 2026- एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है,लेकिन परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऐसे कई विद्यार्थियों होंगे जिन्हें अनुभव होता है की परीक्षा में उनके लिए अंक जितने मिलना चाहिए उतने अंक ना मिलकर कम नम्बर प्राप्त हुए हैं या कम प्रतिशत या किसी विषय में फेल हो गए हैं, तो ऐसे परीक्षार्थी एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम के पुनर्गणना (MP Board Rechecking 2026) एवं उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 15 अप्रैल से 25  अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं इसके संबंध में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आदेश जारी किया गया है|

MP Board Retotaling 2026 Online Form,एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन;नवीन आदेश जारी

MP Board Retotaling And Answerbook 2026:Date,Fees And Important Detail|MPBSE एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं  पुनर्गणना एवं उत्तरपुस्तिका आवेदन,तिथि,शुल्क एवं अन्य जानकारियां 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि-15 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-25 अप्रैल 2026
  • 1.परीक्षा परिणाम घोषणा की तिथि से 10 दिवस की समय अवधि में पुनर्गणना एवं उत्तरपुस्तिका की छायाप्रतियां प्राप्त करने के आवेदन केवल ऑनलाईन स्वीकार किये जायेंगे। किसी भी स्थिति में हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
  • 2- छात्र/पालक को दूरभाष एवं ई-मेल आई.डी. दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
  • 3- उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने वाले छात्रों को पुर्नगणना कराना अनिवार्य किया जाता है। उत्तरपुस्तिका छायाप्रतियों के आवेदित प्रकरणों में अंक योग की त्रुटि या अमूल्यांकित प्रश्न होने की स्थिति में प्रकरणों में उत्तरपुस्तिका छायाप्रति प्रेषित करने के पूर्व ही त्रुटि का सुधार किया जा सके।
  • पुर्नगणना हेतु आवेदन शुल्क प्रति विषय ₹200/- निर्धारित है| newsjobmp
  • उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति हेतु प्रति विषय ₹250/- का भुगतान करना होगा|
  • उत्तर पुस्तिका के पुर्नगणना एवं छायाप्रति प्राप्त करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25-04-2026 निर्धारित है|

MP Board Retotaling And Answerbook Online Form Link|एमपी रिटोटलिंग एवं उत्तर पुस्तिका के लिए ऑनलाइन आवेदन 


संबंधित अन्य जानकारियां 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?How to Apply Online for MP Board Retotaling and Answerbook 2026,Class 10th-12th

  • MP Board Retotaling and Answerbook आवेदन के लिए आगे newsjobmp पर दी गई लिंक पर जाएं|
  • लिंक ओपन होने के बाद पहले विकल्प में आवेदन का प्रकार चयन करें|
  • दूसरे विकल्प कक्षा का चयन करें|
  • तीसरे विकल्प में Main Exam चयन करें|
  • अब वर्ष में वर्तमान 2026 का चयन करें|
  • अंत में रोल नंबर डालें एवं कैप्चर कोड भर के सर्च करें|
  • अब स्क्रीन पर विद्यार्थी की जानकारी प्रदर्शित हो जाएगा यहां से एमपी बोर्ड पुनर्गणना एवं उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए आवेदन करें|