MP Teacher Varg 3 Syllabus 2025 Download,मध्यप्रदेश प्राइमरी शिक्षक वर्ग 3 सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया डाउनलोड करें

MP Teacher Varg 3 Syllabus 2025 PDF|MP Varg 3 Syllabus Hindi|MP Primary Teacher Syllabus|MP Shikshak Varg 3 Syllabus 2025 Download|

MP Teacher Varg 3 Syllabus 2025 PDF|MP Varg 3 Syllabus Hindi|MP Primary Teacher Syllabus|MP Shikshak Varg 3 Syllabus 2025 Download|

मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग 3) चयन परीक्षा के अंतर्गत 13089 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी किया गया है,इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई 01 अगस्त 2025 तक होंगे|कर्मचारी चयन मंडल द्वारा इसकी परीक्षा 31 अगस्त 2025 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है,एमपी शिक्षक वर्ग 3 सिलेबस एवं परीक्षा प्रक्रिया का विवरण आगे दिया गया है|

MP Teacher Varg 3 Syllabus 2025|मध्यप्रदेश शिक्षक वर्ग 3 सिलेबस चयन परीक्षा 2025

प्राइमरी शिक्षक में कुल 100 अंकों का पेपर होगा इसमें-हिन्दी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान,सामाजिक विज्ञान के प्रश्न शामिल रहेंगे विषयवार अंकों का विवरण इस प्रकार है|
  • हिन्दी भाषा (Hindi Language)-15 अंक 
  • अंग्रेजी भाषा (English Language)-15 अंक 
  • गणित (Mathematics)-20 अंक
  • विज्ञान (Science)-30 अंक 
  • सामाजिक विज्ञान (Social Science)-20 अंक 
इस बार पूरे सिलेबस का स्तर बदल दिया गया है यानी परीक्षार्थियों को उपर्युक्त सभी विषयों का अध्ययन करना पड़ेगा|

1.MP Teacher Varg 3 Hindi Subject Syllabus|मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 हिन्दी सिलेबस 

  • इकाई – 1 अपठित गद्यांश व्याख्या, बोधगम्यता, व्याकरण एवं निष्कर्ष क्षमता आदि के आकलन हेतु अपठित बोध (तथ्यात्मक, वर्णात्मक एवं साहित्यिक) अपठित पद्यांण-भावार्थ, बोधगम्यता, व्याकरण एवं निष्कर्ष क्षमता आदि के आकलन हेतु अपठित बोध|
  • इकाई – 2 हिन्दी वर्णमाला एवं वणों के उच्चारण स्थान, वर्तनी सम्बन्धी अशुद्धियाँ, संज्ञा-लिंग, वचन तथा कारक, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, किया-विशेषण, अव्यय, तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशी शब्द, पर्यायवाची विलोम शब्द, अनेक शब्दों/वाक्यांश के लिए एक शब्द।
  • इकाई – 3 वाक्य संरचना- वाक्य के भेद (रचना के आधार पर, अर्थ के आधार पर), वाक्य विश्लेषण, संश्लेषण एवं रूपांतरण, वाक्य रचना संबंधी अशुद्धियों, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय ।

2.Madhya Pradesh Primary Teacher Syllabus English|एमपी प्राइमरी शिक्षक अंग्रेजी विषय का सिलेबस

  • Unit – 1 Reading: Unseen Passage-Prose/poetry (Factual, descriptive or literary) to assess comprehension, interpretation, inference and Vocabulary-Synonyms, Antonyms.
  • Unit- 2 One-word substitution, Prefix, suffix Parts of Speech-Noun, Pronoun, Prepositions, Conjunctions, Verb, Adverbs, Adjectives, Determiners, Articles, Degree.
  • Unit – 3 Tense, Subject-verb agreement, Transformation of sentences-affirmative, negative, interrogative, Kinds of Sentences-Simple, Compound Sentences, Complex Sentences

3.MP Shikshak Bharti Varg 3  Syllabus Mathematics|मध्यप्रदेश वर्ग 3 गणित सिलेबस 

  • इकाई-1 संख्या पद्धतिः संख्या पैटर्न, मूलभूत संक्रियाओं (+,-,×,÷) पर आंकिक प्रश्न, समय, माप और मुद्रा पर आंकिक प्रश्न, स्थाई मान, हिन्दू-अरबी अंक पद्धति, अंतर्राष्ट्रीय संख्यांकन पद्धति, संख्याओं की तुलना, व्यावहारिक प्रयोग में बड़ी संख्याएँ, रोमन संख्यांक, पूर्ण संख्याएँ, संख्या रेखा, पूर्ण संख्याओं के गुण, पूर्ण संख्याओं में प्रतिरूप एवं अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • इकाई- 2 ज्यामिति एवं निर्देशांक ज्यामितिः सममिति, रेखाएँ एवं कोण, प्रतिच्छेदी रेखाएँ और अप्रतिच्छेदी रेखाएँ, कोणों के युग्म, समांतर रेखाएँ और तिर्यक रेखा, एक ही रेखा के समांतर रेखाएँ, त्रिभुज, त्रिभुजों के प्रकार, त्रिभुज का कोण योग गुण, त्रिभुज के गुण, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, त्रिभुजों की सर्वांगसमता के लिए कसौटियाँ, एक त्रिभुज में असमिकाएँ, समरूप आकृतियाँ, त्रिभुजों की समरूपता, त्रिभुजों की समरूपता के लिए कसौटियों, समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल, पाइथागोरस प्रमेय अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए।
  • इकाई-3 क्षेत्रमितिः परिमाप और क्षेत्रफल, हीरोन का सूत्र, त्रिभुज का क्षेत्रफल हीरोन के सूत्र द्वारा, चतुर्भुजों के क्षेत्रफल शात करने में हीरोन के सूत्र का अनुप्रयोग, वृतों से संबंधित क्षेत्रफल, वृत्त का परिमाप और क्षेत्रफल, त्रिज्यखंड और वृत्तखंड के क्षेत्रफल, समतल आकृतियों के संयोजनों के क्षेत्रफल, घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल, घन का पृष्ठीय क्षेत्रफल, अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए |
  • इकाई-4 सांख्यिकी एवं प्रायिकताः सांख्यिकी, आंकड़ों का संग्रह, आंकड़ों का प्रबंधन, आंकड़ों का प्रस्तुतिकरण, आंकड़ों का आलेखीय निरूपण, केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप, वर्गीकृत आंकड़ों का माध्य, वर्गीकृत आंकड़ों का बहुलक, वर्गीकृत आंकड़ों का माध्यक, संचयी बारंबारता बंटन का आलेखीय निरूपण, प्रायिकता, प्रायिकता एक प्रायोगिक दृष्टिकोण, अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|

4.MP Primary Shikshak Bharti Syllabus Social Science|प्राइमरी शिक्षक भर्ती वर्ग 3 सामाजिक विज्ञान सिलेबस

  • इकाई-1भारत- आकार और स्थिति, भारत का भौतिक स्वरूप, मुख्य भौगोलिक वितरण भारत में अपवाह तंत्र, हिमालय की नदियां, प्राय‌द्वीपीय भारत की नदियां भारत की जलवायु, जलवायु नियंत्रण, भारतीय मानसून का आगमन एवं वापसी, प्राकृतिक वनस्पति, वनों के प्रकार सौर मंडल, सूर्य, ग्रह, उपग्रह, शुद्रग्रह, उल्का पिंड ग्लोब, अक्षांश एवं देशांतर, देशांतर और समय की गणना, पृथ्वी के ताप कटिबंध, पृथ्वी की घूर्णन तथा परिक्रमण गतियाँ एवं ऋतुएँ मानचित्र- भौतिक मानचित्र, राजनीतिक मानचित्र, थेमेटिक मानचित्र, मानचित्र के घटक-मापक, दिशा, प्रतीक, रेखाचित्र पृथ्वी के परिमंडल- जलमंडल, स्थलमंडल, वायुमंडल, जैव मंडल, पर्यावरण के धटक, अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • इकाई-2 इतिहास से आशय, प्राचीन भारतीय इतिहास जानने के स्रोत पुरातात्विक स्रोत, साहित्यिक सोत, महाकाव्य, विदेशी यात्री वृतांत, शिलालेख, मुद्राशास्त्र, पाषाण काल, ताम्रपाषाणिक संस्कृति हड़प्पा संस्कृति (सिन्धु घाटी सभ्यता) धार्मिक, सांस्कृतिक एवं दार्शनिक विचारों का विकास एवं आधारभूत अध्ययन वैदिक काल, बौद्ध, जैन, वैष्णव, शैव, सोलह महाजनपद-मगध का उत्कर्ष प्राचीन भारतीय राजवंश हयेक शिशुनाग, मौर्य, कुषाण, गुप्त, वर्धन, चोल, चालुक्य. पल्लव राजपूली का उदय- गुर्जर प्रतिहार, चंदेल, राष्ट्रकूट, परमार, चौहान व मुस्लिम आक्रमण दिल्ली सल्लनत, विजयनगर साम्राज्य एवं मुगल सामाज्य, अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • इकाई-3 राजनीतिक सिद्धांत का बोध-अर्थ, परिभाषा, महत्व राज्य की अवधारणा अर्थ, परिभाषा, महत्व, तत्व, राज्य की उत्पत्ति के विविध सिद्धांत मूल राजनीतिक अवधारणाएँ स्वतंत्रता, समानता, सामाजिक न्याय और अधिकार लोकतंत्र और विविधता अर्थ, विशेषताएं समानताएँ, असमानताएँ एवं विभाजन, विविधताओं में सामंजस्य एवं टकराव भारत का संविधान- गठन, निर्माण की प्रक्रिया, उ‌द्देशिका, स्त्रीत, विशेषताएँ, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व, संविधान संशोधन प्रक्रिया भारतीय प्रजातंत्र की अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • इकाई-4 अर्थशास्त्र का अर्थ, परिभाषा एवं महत्व, अर्थशास्त्र के विभाग-उपभोग, उत्पादन, विनिमय, वितरण एवं लोक वित्त उपयोगिताः अर्थ, एवं प्रकार (सीमांत उपयोगिता, कुल उपयोगिता और औसत उपयोगिता) एवं उनका संबंध उत्पादन अर्थ एवं प्रकार (सीमांत उत्पादन, कुल उत्पादन एवं औसत उत्पादन), उत्पादन के साधन मांग एवं पूर्ति अर्थ, नियम तथा मांग की लोच एवं पूर्ति की लोच लागत एवं आगम अर्थ एवं प्रकार केंद्रीय प्रवृत्ति की माप माध्य, माध्यिका एवं अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|

5.MP Teacher Bharti Exam Syllabus Science|मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 विज्ञान विषय सिलेबस

  • यूनिट-01 जैविक वर्गीकरण- पादप जगत वर्गीकरण, जंतु जगत वर्गीकरण, मनुष्य में पाचन, श्वसन, उत्सर्जन, परिसंचरण, प्रजनन, तंत्रिका तंत्र की संरचना एवं कार्य मनुष्य में पेशीय समन्वय एवं नियंत्रण मनुष्य में अंतः स्रावी तंत्र विभिन्न प्रकार की अंत स्लावी ग्रंथियां एवं उनसे निकलने वाले हार्मोन व उनके कार्य कोशिका एवं कोशिका अंगक विभिन्न कोशिका अंगों अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • यूनिट-02 पुष्पीय पौधों की आकारिकी पुष्पीय पौधों के विभिन्न भाग, जड़, तना, पत्ती, पुष्पक्रम, पुष्प, फल, बीज की संरचना जड़ तना, पत्ती के रूपान्तरण। पुष्पीय पौधो की शारीरिकी एकबीजपत्री एवं द्विबीजपत्री के ऊतक तंत्र की शारीरिकी एवं उनके कार्य एक बीज पत्री जड़ व द्विबीजपत्री जड़ की संरचना एक बीज पत्री तने व द्विबीजपत्री तने की संरचना, एक बीज पत्री पत्ती व द्विबीजपत्री पत्ती की संरचना, द्वितीयक वृद्धि उच्च पादपों में प्रकाश संशलेषण- स्वपोषी पोषण, प्रकाशीय वर्णक, चक्रीय एवं अचक्रीय प्रकाश का फास्फेटीकरण, प्रकाशीय श्वसन अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • यूनिट – 3 रसायन – परमाणु संरचना- पदार्थों में आवेशित कण, थामसन, रदरफोर्ड एवं बोर का परमाणु मॉडल, विभिन्न कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों का वितरण, संयोजकता, परमाणु संख्या तथा द्रव्यमान संख्या, अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • यूनिट -4 रसायन – हाइड्रोकार्बन-वर्गीकरण, एल्केन, एल्कीन, एल्काइन- नामपद्धति तथा समावयवता, कार्बनिक यौगिकों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म, एथेनाल तथा एथेनोइक अम्ल के गुणधर्म एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन: बेंजीन-नामपद्धति तथा समावयवता, भौतिक एवं रासायनिक गुण, कैंसरजन्य गुण तथा विषाक्तत्ता, साबुन तथा अपमार्जक ।
  • यूनिट -5 भोतिकी – बल, यांत्रिकी एवंऊष्मा-मात्रक पद्धति, मूल एवं व्युत्पन्न मात्रक, दूरी, विस्थापन, चाल, वेग, त्वरण, एकसमान त्वरित गति के समीकरण, गति के नियम, संवेग, संवेग संरक्षण, आवेग, स्थैतिक एवं गतिक घर्षण, कार्य, ऊर्जा, शक्ति, गतिज व स्थिति ऊर्जा, ऊर्जा संरक्षण का नियम, अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|
  • यूनिट -6 भोतिकी – विद्युत, चुम्बकत्व, प्रकाश एवं ध्वनि-विद्युत आवेश, कूलाम का नियम, विद्युत क्षेत्र रेखाएं एवं इनके गुण, विद्युत धारा, चालक और कुचालक, ओम का नियम, चालक का प्रतिरोध, दंड चुम्बक, चुम्बकीय क्षेत्र, चुम्बकीयक्षेत्र रेखाएं अन्य टॉपिक सिलेबस डाउनलोड करके देखिए|