MP Anganwadi Bharti Result And Merit List 2025,मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट प्रक्रिया जारी

MP Anganwadi Result And Merit List 2025-मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट प्रक्रिया जारी कर दी गई है|महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 19,504 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे,इसमें कार्यकर्ता के 2027 पद एवं सहायिका के 17,477 पदों को शामिल किया गया हैं|एमपी आंगनवाड़ी भर्ती में सभी जिलों से 2 लाख 74 हजार के लगभग उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं|
MP Anganwadi Bharti Result And Merit List 2025,मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट प्रक्रिया जारी

MP Anganwadi Result 2025 Process |मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी रिजल्ट प्रक्रिया कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती 2025
newsjobmp-एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में किसी भी प्रकार की परीक्षा आयोजित नहीं होगी,उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांको (प्रतिशत) एवं निर्धारित अन्य मापदंडों सहित 100 अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची बनाई गई है|इसमें सबसे अधिक अंक कक्षा 12वीं के जोड़े गए हैं इसमें कार्यकर्ता आवेदक को 40% तक 25 अंक दिए गए हैं और सहायिका आवेदक को 40% तक अंक 35 अंक दिए गए हैं|दोनों में 40 प्रतिशत अंक के बाद प्रत्येक 02 प्रतिशत पर 1 अंक जोड़ा गया है|

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां|MP Anganwadi Result And Merit List important date detail 2025

प्रोविजनल मेरिट लिस्ट तैयार हो चुकी है,प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रवार तैयार सूची को संबंधित परियोजना अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी के लिए भेज दिया गया है|चयन समिति कार्यवाही के बाद मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट 18 जुलाई से 24 जुलाई 2025 (MP Anganwadi Result And Merit List Date) के बीच ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा|अधिक जानकारी आगे newsjobmp पर देखें|
  • चयन समिति द्वारा कार्यवाही विवरण अपलोड करने की तिथि-16 जुलाई 2025 तक|
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि-18 जुलाई से 24 जुलाई 2025 के बीच (newsjobmp)|
  • प्रोविजनल मेरिट लिस्ट के दावे/आपत्ति स्वीकार्य करने की तिथि-24-25 जुलाई 2025 तक|
  • आंगनवाड़ी भर्ती फाइनल रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि-06 से 12 अगस्त 2025 के बीच|
  • नियुक्ति पत्र जारी होने की तिथि- अगस्त 2025

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट में अंकों का विवरण| MP Anganwadi Result And Merit List Number Detail Karykarta And Sahayika Bharti 2025

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सूची विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रवार योग्यता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी। योग्यता सूची तैयार करने हेतु अधिकतम 100 अंक निर्धारित किये गये है, जिसका विवरण निम्नानुसार है
  1. शैक्षणिक योग्यता- कक्षा 12वीं में (हायर सेकण्डरी) कार्यकर्ता आवेदक को 40 प्रतिशत तक 25 अंक एवं सहायिका आवेदक को 40% तक अंक 35 अंक दिए गए हैं, दोनों में 40 प्रतिशत से अधिक अंको में प्रत्येक 02 प्रतिशत पर 01 अंक जोड़ा गया है
  2. उच्च शैक्षणिक योग्यता-उच्च शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा स्नातक से उच्च होने पर यानी जिसकी ग्रेजुएशन   -10 अंक दिए गए हैं|
  3. (SC/ST) का प्रमाण पत्र-यदि आवेदक ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) का प्रमाण पत्र अपलोड किया है तो ऐसे अभ्यर्थियों को-05 अंक दिए गए हैं| newsjobmp
  4. BPL राशनकार्ड-गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की महिला अभ्यर्थी के लिए-05 अंक दिए गए हैं|
  5. विधवा / परित्यक्ता/तलाकशुदा/30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला अभ्यर्थी के लिए-05 अंक
  6. अनुभव-आंगनवाड़ी केन्द्रों की सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आशा कार्यकर्ता / ऊषा कार्यकर्ता / पूर्व में अन्य स्थान पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 05 वर्ष का कार्य अनुभव-10 अंक (newsjobmp केवल कार्यकर्ता पद के लिए)
  7. बोनस अंक- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका की सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु (प्राकृतिक/दुर्घटनावश) होने पर मृतक कार्यकर्ता / सहायिका की बेटी यदि योग्यता रखती है तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / आंगनवाड़ी सहायिका / पूर्व की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अविवाहित / विधवा / परित्यक्ता बेटी (परिवार पर आश्रित) के अंतर्गत आने वाले आवेदकों के लिए-10 अंक 

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें|How to download MP Anganwadi Result And Merit List 2025?

मेरिट लिस्ट गांव/वार्ड के अनुसार अलग-अलग जारी होगी,इसमें कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए अलग-अलग सूची बनाई गई है|
इसमें उम्मीदवारों का समस्त विवरण प्रदर्शित होगा|
  • Anganwadi Result And Merit List 2025 जारी होने के बाद सबसे पहले newsjobmp पर दी गई लिंक पर जाएं|
  • लिंक ओपन होने के बाद पहले विकल्प में अपने संभाग का चयन करें|
  • दूसरे विकल्प में अपने जिले का चयन करें|
  • तीसरे विकल्प में विकासखंड/परियोजना का चयन करें|
  • अंत में अपने आंगनबाड़ी केंद्र का चयन करें|
  • अब स्क्रीन पर एमपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती का रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट प्रदर्शित हो जाएंगी इसके डाउनलोड/प्रिंट करें|
  • रिजल्ट एवं मेरिट लिस्ट यहां से डाउनलोड करें Download (18 से 24 जुलाई 2025 के बीच डाउनलोड होगा)

संबंधित अन्य जानकारियां