मध्यप्रदेश महिला सुपरवाइजर भर्ती सत्यापन से संबंधित नवीन आदेश जारी,MP Mahila Supervisor Bharti Verification 2025

MP Mahila Supervisor Bharti Verification 2025-महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश महिला सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 660 पदों के लिए कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी, इसमें 4 लाख 26 हजार उम्मीदवारों एग्जाम में शामिल हुए थे|विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट,वेटिंग लिस्ट,नियुक्ति एवं डॉक्यूमेंट सत्यापन संबंधित सूचना जारी कर दी अधिक जानकारी आगे दी गई है|
मध्यप्रदेश महिला सुपरवाइजर भर्ती सत्यापन से संबंधित नवीन आदेश जारी,MP Mahila Supervisor Bharti Verification Order 2025

मध्यप्रदेश महिला सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) भर्ती सत्यापन तिथियां|MP Mahila Supervisor Bharti Verification Date

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 560 उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु चयन गया इसमें सीमित भर्ती (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) के 289 और खुली भर्ती के 271 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा इन चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन 04 अगस्त से 07 अगस्त 2025 किया जाएगा|
  • अनारक्षित-06 अगस्त 2025
  • अनुसूचित जाति-06-08-2025
  • अनुसूचित जनजाति-07 अगस्त 2025
  • OBC-07-08-2025
  • EWS-07 अगस्त 2025
  • सीमित भर्ती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- 04 और 05 अगस्त 2025

Madhya Pradesh Mahila Supervisor  Bharti Verification Document List|मध्यप्रदेश महिला पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) भर्ती दस्तावेज सूची

  • 1. मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • 2. जाति प्रमाण पत्र (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व द्वारा जारी)
  • 3. 10वी, 12वी (अनिवार्य) स्नातक की अंक सूची (यदि हो तो)
  • 4. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का अनुभव प्रमाण पत्र (परियोजना अधिकारी द्वारा जारी)
  • 5. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद का उपस्थिति पत्रक
  • 6. निः शक्तता संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • 7. भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • 8. संविदा कर्मी के पद का नियुक्ति आदेश एवं अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • 9. आधार मूल प्रति, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर लाना अनिवार्य है।
  • 10. ई.एस.बी. रिजल्ट की प्रति
  • 11. ई. डबल्यू. एस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)