MP Anganwadi Bharti Merit 2025,मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती

MP Anganwadi Bharti Merit List 2025-मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मेरिट लिस्ट जारी होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है|महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यकर्ता एवं सहायिका के 19 हजार 504 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे भर्ती एवं मेरिट से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई है|
MP Anganwadi Bharti Merit 2025,मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें|MP Anganwadi Bharti Merit List 2025 Sahayika And Karykarta

मेरिट लिस्ट गांव/वार्ड के अनुसार अलग-अलग बनाई गई है,निम्न तरीके से लिस्ट डाउनलोड करें|
  • MP Anganwadi Merit List 2025 डाउनलोड करने के लिए आगे newsjobmp पर दी गई लिंक पर जाएं|
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद उम्मीदवार पहले विकल्प में अपने संभाग का चयन करें|
  • अब प्रदर्शित दूसरे विकल्प में महिला आवेदक अपने जिले का चयन करें|
  • फिर 03 विकल्प में अपने विकासखंड/परियोजना का चयन करना होगा|
  • सबसे अंत में जिस आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया है उसका चयन करें|
  • अब डिवाइस स्क्रीन पर एमपी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती की मेरिट लिस्ट प्रदर्शित हो जाएंगी इसके डाउनलोड/प्रिंट करें|

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी मेरिट लिस्ट कार्यकर्ता एवं सहायिका जारी होने की प्रक्रिया शुरू|MP Anganwadi Karykarta And Sahayika Merit List 2025 Process

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कार्यकर्ता के 2027 पद एवं सहायिका के 17,477 पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए हैं|मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में प्रदेश के जिलों से लगभग 2,70,000 (2 लाख 74 हजार) महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं|अब इनकी मेरिट लिस्ट जारी होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,यह सूची अलग-अलग आंगनवाड़ी केन्द्र के अनुसार बनाई गई है|अर्थात एक ग्राम/वार्ड में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों में जिसके निर्धारित अंक ज्यादा होंगे उसके चयन किया जाएगा|
मेरिट लिस्ट मुख रुप से निम्न आधार पर बनी है|
  • कक्षा 12वीं की 40% तक वाले को 35 अंक दिए गए हैं,40 प्रतिशत से अधिक अंको में प्रत्येक 02 प्रतिशत पर 01 अंक जोड़ा गया है।
  • स्नातक (B.A, B.Sc,B.Com आदि) के 10 अंक|
  • गरीब रेखा कार्ड (BPL) के 5 अंक|
  • SC/ST जाति प्रमाण वाले के लिए 5 अंक दिए गए हैं|
विकासखंड/परियोजना पर इस तरह की मेरिट लिस्ट तैयार की गई है