MPPSC की भर्ती परीक्षाएं स्थगित,MPPSC Engineering Dental Exam 2022

MPPSC ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा एवं दन्त शल्य चिकित्सक परीक्षा स्थगित की
आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के सहायक यंत्रियों के पदों की पूर्ति हेतु "राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021" का विज्ञापन क्रमांक 16/2021, दिनांक 30.12.2021 तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन हेतु दन्त शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 का विज्ञापन क्रमांक 01/2022, दिनांक 01.02.2022 आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था। उक्त विज्ञापनों के संदर्भ में परीक्षा दिनांक 22.05.2022 को आयोजित की जानी थी।

02 याचिका क्रमांक 11397/2022 में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश दिनांक 17.05.2022 के अनुपालन में राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 / दन्त शल्य चिकित्सक परीक्षा 2022 की दिनांक 22.05.2022 को आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं स्थगित की जाती है। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी शीघ्र अधिसूचित की जाएगी।

अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की प्रमुख जानकारियां,सरकारी एवं प्राइवेट भर्तियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में JOB  लिखकर सेंड करें  (पहले नंबर newsjobmp.com के नाम से सेव करें फिर व्हाट्सएप पर मेसेज भेजें)