MP ITI College Guest Faculty Bharti 2026-मध्यप्रदेश के सरकारी आईटीआई कॉलेजों में अतिथि विद्वान भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 812 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है,इस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2026 से प्रारंभ है एवं आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक है अधिक जानकारी आगे दी गई है|
MP ITI College Guest Faculty Bharti 2026 More Detail:मध्यप्रदेश आईटीआई कॉलेज अतिथि विद्वान भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी
1. भर्ती का नाम- MP ITI College Guest Faculty Bharti 2026
2. आवेदन शुरू- मध्यप्रदेश आईटीआई अतिथि विद्वान भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2026 से शुरू है|
3. आवेदन की अंतिम तिथि- मध्यप्रदेश आईटीआई अतिथि विद्वान भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित है अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें|
4. आवेदन शुल्क-
आवेदन सभी वर्गों के लिए निशुल्क (फ्री) है|
5. आयु सीमा- MP ITI Guest Faculty Age Limit
मध्यप्रदेश आईटीआई अतिथि विद्वान (मेहमान प्रवक्ता) भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष होना चाहिए|
आयु सीमा तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार रहेगी|
6. योग्यता- MP ITI Govt College Guest Faculty Vacancy Qualification
आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (Polytechnic Diploma) अथवा इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) होनी चाहिए,अधिक जानकारी आगे www.newsjobmp.com पर दिए गए नोटिफिकेशन में देखें|
सभी पदों के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है|
7.MP ITI Guest Faculty Salary 2026 | मानदेय विवरण
चयनित मेहमान प्रवक्ताओं को ट्रेड एवं ड्राइंग/गणित के पद हेतु अधिकतम 20,000/- रुपये प्रति माह मानदेय प्रदान किया जाएगा|
मानदेय की गणना उपस्थित दिवसों के आधार पर की जाएगी (उपस्थित दिवस की संख्या / माह के कुल कार्य दिवस × 20,000 रुपये)|
- Download Click Here नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें
- Download Click Here पदों का विवरण यहां से डाउनलोड करें
- ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य जानकारियां कुछ देर बाद अपडेट हो रही है....
अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP लिखकर भेजें (पहले नंबर newsjobmp.com के नाम से सेव करें फिर आपने जिले का नाम लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजें)
- MP Anganwadi Bharti 2026:मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2548 पदों पर,कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए ऑनलाइन आवेदन
- MP Group 02 Sub Group 1 Bharti 2026 Krishi Vistar Adhikari:मध्यप्रदेश ग्रुप 02 सब ग्रुप 1 भर्ती 2784 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन
- MP Guest Teacher Joining And School Chayan 2026:मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती जॉइनिंग एवं स्कूल चयन प्रक्रिया शुरू आदेश जारी
MP Govt ITI College Guest Selection Process & Marking Scheme | चयन प्रक्रिया एवं मेरिट अंक
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, अभ्यर्थियों का चयन पूर्णतः मेरिट (शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अंकों) के आधार पर किया जाएगा:
शैक्षणिक तकनीकी योग्यता (अधिकतम 70 अंक): इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री अथवा आईटीआई के प्रतिशत का पूर्णांक × 0.7|
उच्चतर योग्यता (अधिकतम 10 अंक):
ATI / CTI / ITW / ITOT / RPL से अनुदेशक प्रशिक्षण उत्तीर्ण होने पर: 03 अंक
संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) डिप्लोमा होने पर: 02 अंक
संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग स्नातक (Degree) होने पर: 05 अंक
अनुभव (अधिकतम 20 अंक): शासकीय या NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई में प्रशिक्षण कार्य हेतु प्रति वर्ष 04 अंक (6 माह से कम के लिए 0 अंक, 6 माह से 1 वर्ष तक के लिए 4 अंक)|
MP ITI Guest Faculty Important Dates | एमपी अतिथि विद्वान भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण समय-सारणी
ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन प्रारंभ तिथि: 01 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026
शासकीय आईटीआई में दस्तावेज सत्यापन कराने की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026
लॉगिन पर स्कोर प्रदर्शन एवं आपत्ति दर्ज करना: 21 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक
अंतिम मेरिट सूची (Merit List) का प्रकाशन: 28 जुलाई 2026
दिव्यांग अभ्यर्थियों का कार्यग्रहण (Joining): 31 जुलाई से 20 अगस्त 2026 (विभिन्न चरणों में)
कॉमन मेरिट सूची अनुसार कार्यग्रहण (Joining): 21 अगस्त से 21 सितंबर 2026 (प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण)
How to Apply MP ITI Guest Faculty Form 2026 | आवेदन कैसे करें एवं महत्वपूर्ण नियम
ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऊपर www.newsjobmp.com पर दी गई लिंक से के आधिकारिक पोर्टल जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
वरीयता क्रम (Choice Filling): एक आवेदक द्वारा सभी संभाग के लिए केवल एक ही आवेदन मान्य होगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन में अधिकतम 15 (पन्द्रह) संस्थाओं/ट्रेड को वरीयता क्रम में चुन सकते हैं|
सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें आवेदन लॉक होने के बाद इसमें कोई संशोधन नहीं होगा इस लिए आवेदन ध्यानपूर्वक भरें
दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य: ऑनलाइन आवेदन करने के बाद पोर्टल से जनरेटेड आवेदन की प्रति और अपने समस्त मूल दस्तावेजों (तथा 2 सेट फोटोकॉपी) के साथ 16 जुलाई 2026 तक किसी भी नजदीकी शासकीय आईटीआई (ITI) में उपस्थित होकर सत्यापन (Verification) कराना अनिवार्य है, बिना सत्यापन के आवेदन मान्य नहीं होगा|


