MP Police Bharti New Selection List Download,मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नवीन चयन सूची जारी डाउनलोड करें

MP Police Bharti New Selection List Download,मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की नवीन चयन सूची जारी डाउनलोड करें

MP Police Constable Bharti New Selection List Download-मध्यप्रदेश आरक्षक (जीडी) भर्ती वर्ष 2025 के अन्तर्गत प्रतीक्षा सूची में रहे समस्त उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि विभिन्न कारणों से रिक्त हुये पदों की पूर्ति प्रतीक्षा सूची से निम्नलिखित को दृष्टिगत रखते हुये की गई है:-
  • i. जिन उम्मीदवारों का चयन मुख्य सूची में हुआ था और उनके द्वारा विभाग में ज्वाइन नहीं किये जाने से, उनका चयन निरस्त किया गया है, यदि उनके नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल है, तो उनके नाम पर विचार नहीं किया गया है।
  • ii. ऐसे उम्मीदवार जो चयनित है और उनके नाम प्रतीक्षा सूची में भी शामिल है, यदि प्राप्तांक के आधार पर प्रतीक्षा सूची में इनका संवर्ग (DEF, SAF) परिवर्तन नहीं हो रहा है, तो इनके नाम पर विचार नहीं किया गया है।
  • iii. ऐसे उम्मीदवार जो चयनित है और उनके नाम प्रतीक्षा सूची में भी शामिल है, यदि प्रतीक्षा सूची में प्राप्तांक के आधार पर इनका संवर्ग (DEF, SAF) बदल रहा है, तो ऐसे उम्मीदवारों को प्रतीक्षा सूची से चयनित किये जाने हेतु विचार किया गया है।
  • iv. पद संवर्गवार रिक्त पदों की उपलब्धता एवं प्रतीक्षा सूची में उस वर्ग/संवर्ग में उपलब्ध उम्मीदवार के आधार पर, प्रतीक्षा सूची से चयन सूची जारी की गई है।
  • उपरोक्त प्रक्रिया के आधार पर कुल 205 उम्मीदवारों को चयनित किया जाकर, पदस्थापना हेतु इकाई आवंटित की गई है। साथ ही उम्मीदवारों के लिये आवश्यक निर्देश भी जारी किये जा गये है। चयनित उम्मीदवार निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।