भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत ABHA Card की सुविधा शुरू की गई है। इसे बनवाने पर व्यक्ति को 14 अंकों का एक यूनिक स्वास्थ्य पहचान नंबर मिलता है। इसकी सहायता से मेडिकल रिपोर्ट, जांच रिपोर्ट और डॉक्टर की पर्ची जैसे स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रखे जा सकते हैं।
ABHA Card क्या है?
ABHA का पूरा नाम Ayushman Bharat Health Account है। यह एक डिजिटल हेल्थ कार्ड है, जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को अस्पतालों और डॉक्टरों के साथ अपनी अनुमति से साझा कर सकता है|
ABHA Card के लाभ
- मेडिकल रिपोर्ट डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जा सकती है।
- अलग-अलग अस्पतालों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक स्थान पर जोड़े जा सकते हैं।
- डॉक्टर के साथ पुरानी मेडिकल जानकारी साझा करने में आसानी होती है।
- कागजी रिपोर्ट साथ रखने की आवश्यकता कम हो जाती है।
- उपयोगकर्ता की अनुमति के बिना स्वास्थ्य रिकॉर्ड साझा नहीं किए जाते।
- अस्पताल में क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करने में सहायता मिल सकती है।
ABHA Card की मुख्य जानकारी
योजना का नाम: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
कार्ड का नाम: ABHA Card
ABHA Number: 14 अंकों का यूनिक नंबर
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आवेदन शुल्क: निशुल्क
लाभार्थी: भारत का कोई भी नागरिक
ABHA Card बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज
ABHA Card बनाने के लिए सामान्यतः निम्न जानकारी की आवश्यकता होती है:
- आधार कार्ड
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी
- नाम और जन्मतिथि
- सक्रिय मोबाइल नंबर
ऑनलाइन ABHA Card कैसे बनाएं?
- ABHA Card बनना के लिए आगे newsjobmp.com पर दी गई लिंक पर जाएं|
- लिंक ओपन होने के बाद “Create ABHA Number” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक विकल्प का चयन करें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करके सहमति वाले विकल्प पर निशान लगाएं।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई गई व्यक्तिगत जानकारी की जांच करें।
- अपनी पसंद का ABHA Address चुनें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका 14 अंकों का ABHA Number बन जाएगा।
- “Download ABHA Card” विकल्प पर क्लिक करके कार्ड डाउनलोड करें।
पुराना ABHA Card कैसे डाउनलोड करें?
यदि आपका ABHA Card पहले से बना हुआ है, तो नया कार्ड बनाने की आवश्यकता नहीं है।
- आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- Login विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, आधार नंबर या ABHA Number दर्ज करें।
- प्राप्त ओटीपी से सत्यापन करें।
- प्रोफाइल में जाकर ABHA Card डाउनलोड करें।
ABHA Number भूल जाने पर “Forgot ABHA Number” विकल्प का उपयोग किया जा सकता है।
संबंधित अन्य जानकारियां

