मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती स्कूल चयन कैसे करें, MP Guest Teacher School Chayan Online 2026
- नवीन आवेदक अतिथि शिक्षक स्कूल चयन करने के लिए आगे newsjobmp.com पर दी गई लिंक पर जाएं|
- लिंक ओपन होने के बाद अपनी अतिथि शिक्षक वाले आईडी और पासवर्ड से प्रोफाइल लॉगिन करें|
- प्रोफाइल लॉगिन होने के बाद Home के नीचे Guest Faculty Management System पर क्लिक करें|
- अब स्क्रीन पर सबसे पहला विकल्प Choice Filling Process दिया है इसके नीचे Choice Filling पर क्लिक करें|
- पहले विकल्प में स्कूल का Udise Code भरना जो अपने रिक्त पद देखते समय लिखा होगा, यदि आपके पास नहीं है तो आगे newsjobmp पर दी गई लिंक से डाउनलोड करें|
- Udise डालने के बाद स्कूल का नाम ऑटोमेटिक आ जाएगा इसके बाद Panel में अपने पद का चयन करें|
- Nom of vacancy में आपको कुछ नहीं करना ऑटोमेटिक आएगा|
- अब अंत में Add पर क्लिक कर देना है|
- इस प्रकार आप जहां-जहां जिस भी स्कूल में जिस पद के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं उसको ऐसे ही जोड़ते जाएं|पदों की जानकारी आगे दी गई लिंक से प्राप्त करें
- अतिथि शिक्षक भर्ती के नवीन रिक्त पदों एवं Udise की जानकारी यहां से देखें
- Download Guest Teacher Scorecard मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक नवीन स्कोरकार्ड यहां से डाउनलोड करें
- नवीन आवेदक स्कूल चयन आवेदन प्रक्रिया यहां से करें Click Here (Login Profile)
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद या जानकारी के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर लिखकर भेजें
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक स्कूल चयन प्रक्रिया,MP Guest Teacher Joining And School Chayan 2026
अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए स्कूल की चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी,यानी उमीदवार को किसी स्कूल में ऑफलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी| यह प्रक्रिया 2-2 (4) चरणों में होगी,पहले पूर्व कार्यरत इसके बाद नवीन आवेदक|जहां जो अतिथि शिक्षक पहले से कार्यरत हैं उन्हें वही नियुक्ति दी जाएगी बाकी पदों पर नए उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा|
प्रथम चरण: शैक्षणिक पदों हेतु अतिथि शिक्षक आमंत्रण (री-ज्वाइनिंग)
- लॉन्ग टर्म रिक्ति अपडेशन एवं पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन (शाला प्रभारी द्वारा): 01.07.2026 से 06.07.2026 तक
- शॉर्ट (Short) टर्म रिक्ति रिक्वेस्ट पोर्टल पर दर्ज करना (संकुल प्राचार्य द्वारा): 01.07.2026 से प्रारम्भ
- शॉर्ट टर्म रिक्ति रिक्वेस्ट का सत्यापन (जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा): 01.07.2026 से प्रारम्भ
- विगत सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षक द्वारा री-ज्वाइनिंग हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कराना: 01.07.2026 से 06.07.2026 तक
- निचले मेरिट वाले आवेदक द्वारा रिक्वेस्ट दर्ज करना (यदि उच्च स्कोर वाले आवेदक ने समय-सीमा में रिक्वेस्ट नहीं की है): 07.07.2026 से 08.07.2026 तक
- शाला प्रभारी द्वारा उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण कर उपस्थिति सुनिश्चित करना: 01.07.2026 से 08.07.2026 तक
द्वितीय चरण: शेष रिक्त शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों पर री-ज्वाइनिंग
- लॉन्ग टर्म रिक्ति अपडेशन एवं GFMS पोर्टल पर रिक्तियों का प्रदर्शन: 10.07.2026 से 12.07.2026 तक
- विगत सत्र में गैर-शैक्षणिक पदों पर कार्यरत अतिथि शिक्षक द्वारा उपस्थिति हेतु रिक्वेस्ट दर्ज कराना: 10.07.2026 से 13.07.2026 तक
- निचले मेरिट वाले आवेदक द्वारा रिक्वेस्ट दर्ज करना (यदि उच्च स्कोर वाले आवेदक ने समय-सीमा में रिक्वेस्ट नहीं की है): 14.07.2026
- शाला प्रभारी द्वारा उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण कर उपस्थिति सुनिश्चित करना: 10.07.2026 से 14.07.2026 तक
तृतीय चरण: शाला विकल्प चयन (शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों हेतु)
- शाला विकल्प चयन हेतु रिक्तियों का प्रदर्शन: 16.07.2026
- आवेदकों द्वारा शाला विकल्प का चयन करना: 16.07.2026 से 22.07.2026 तक
- नवीन आवेदकों द्वारा शाला विकल्प चयन के आधार पर मेरिट क्रम में शाला आवंटन: 21.07.2026
- अतिथि शिक्षक द्वारा आवंटित शाला हेतु GFMS पोर्टल पर उपस्थिति रिक्वेस्ट दर्ज करना: 21.07.2026 से 23.07.2026 तक
- शाला प्रभारी द्वारा रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण (Accept/Reject) कर Accept की स्थिति में उपस्थिति करना: 21.07.2026 से 24.07.2026 तक
चतुर्थ चरण: शाला विकल्प चयन (पुनः प्रक्रिया, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों हेतु)
- शाला विकल्प चयन हेतु रिक्तियों का प्रदर्शन: 07.08.2026
- इच्छुक आवेदकों द्वारा शाला विकल्प का चयन करना: 13.08.2026 तक
- शाला विकल्प चयन के आधार पर मेरिट क्रम में शाला आवंटन: अभी निर्धारित नहीं है
- अतिथि शिक्षक द्वारा आवंटित शाला हेतु GFMS पोर्टल पर उपस्थिति रिक्वेस्ट दर्ज करना: अभी निर्धारित नहीं है
- शाला प्रभारी द्वारा रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण (Accept/Reject) कर Accept की स्थिति में उपस्थिति करना: अभी निर्धारित नहीं है
अतिथि शिक्षकों की पुनः ज्वाइनिंग (Re-joining) के नियम
- विगत सत्र (2025-26) में कार्य कर चुके अतिथि शिक्षक स्वयं के लॉगिन आईडी से उसी विद्यालय में उपस्थिति के लिए रिक्वेस्ट दर्ज कर सकेंगे।
- पात्रता: केवल वे अतिथि शिक्षक री-ज्वाइनिंग के पात्र होंगे जिनकी फरवरी से अप्रैल 2026 तक ई-अटेंडेंस 90% या उससे अधिक रही है और जिन्हें नियमित मानदेय प्राप्त हुआ है।
- यदि किसी विद्यालय में पिछले वर्ष की तुलना में रिक्तियां कम हो गई हैं, तो अधिक स्कोर कार्ड वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी।
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती में उम्मीदवार का चयन कैसे होगा|MP Guest Teacher Bharti Selection 2025?
अतिथि शिक्षक भर्ती में केवल शैक्षिक योग्यता एवं अन्य अंकों के आधार पर इस वर्ष जो अतिथि शिक्षक स्कोरकार्ड जारी किया गया है इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है जो आगे दी गई है |
ट्रांसफर प्रक्रिया से पुराने अतिथि शिक्षकों की नौकरी जाएगा जबकि नवीन आवेदकों के लिए इसका फायदा होगा
www.newsjobmp.com-मध्य प्रदेश में ट्रांसफर से अतिथि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी ट्रांसफर के बाद जिन रिक्त स्कूलों में शिक्षकों की जॉइनिंग होगी वहां से अतिथि शिक्षक को हटा दिया जाएगा ऐसे उम्मीदवारों के लिए नवीन आवदेकों में शामिल किया जाएगा यानी नौकरी चली जाएगी,जिस स्कूल से शिक्षक का ट्रांसफर हुआ है उस रिक्त पद को नवीन आवेदनों के लिए खोला जाएगा|

