MP Samvida Staff Nurse Bharti 2026,मध्यप्रदेश संविदा स्टाफ नर्स भर्ती 301 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी

MP Samvida Staff Nurse Bharti 2026-मध्यप्रदेश संविदा स्टाफ नर्स राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 301 पदों पर आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर 2026 से प्रारंभ हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 05 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। संविदा स्टाफ नर्स भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी आगे दी गई है।
MP Samvida Staff Nurse Bharti 2026,मध्यप्रदेश संविदा स्टाफ नर्स भर्ती 301 पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी

MP Samvida Staff Nurse Bharti More Detail | मध्यप्रदेश संविदा स्टाफ नर्स भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी

1. भर्ती का नाम- MP Samvida Staff Nurse Bharti 2026 (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्टाफ नर्स भर्ती)

2. आवेदन शुरू- मध्यप्रदेश संविदा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 नवंबर 2026 से शुरू हैं।

3. आवेदन की अंतिम तिथि- संविदा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है, अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।
4. आवेदन शुल्क-
  • पोर्टल शुल्क लागू 

5. आयु सीमा- MP Samvida Staff Nurse Bharti Age Limit
  • एमपी संविदा स्टाफ नर्स भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है|

6. योग्यता- MP Samvida Staff Nurse Bharti Qualification
  • अनिवार्य रूप से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषय के साथ 10+2 पद्धति से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • मध्यप्रदेश रजिस्ट्रेशन कौंसिल या भारतीय उपचर्या परिषद से मान्यता प्राप्त नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र से 4 वर्षीय बी.एस.सी. (B.Sc.) नर्सिंग प्रशिक्षण अथवा जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण के बाद 2 वर्षीय पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. (Post Basic B.Sc.) नर्सिंग पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में जीवित वैध पंजीयन होना अनिवार्य है|
  • केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र होंगे।

7. वेतनमान- MP Samvida Staff Nurse Salary
  • चयनित अभ्यर्थियों को संविदा स्टाफ नर्स के पद पर ₹28,700/- प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
8.पदों का विवरण-301

चयन प्रक्रिया- MP Samvida Staff Nurse Selection Process
  • चयन एम.पी. ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (MCQ) के माध्यम से किया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: अनारक्षित (UR) के लिए 40%, EWS के लिए 36%, OBC के लिए 35% तथा SC और ST वर्ग के लिए 30% निर्धारित हैं।
  • कोविड-19 के अंतर्गत अस्थायी व आकस्मिक रूप से न्यूनतम 89 दिवस कार्य करने वाले पात्र स्टाफ नर्स (जिनके पास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित अनुभव प्रमाण पत्र हो) को 10% अधिभार अंक (Weightage) की पात्रता होगी।
  • ऑनलाइन आवेदन एवं नोटिफिकेशन यहां से डाउनलोड करें Click Here