एमपी में 2062 पदों पर सरकारी नौकरियां,योग्यता 10वीं पास:मध्यप्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती का नवीन संशोधित नोटिफिकेशन जारी

MP Forest Guard And Jail Prahari Bharti 2026-मध्यप्रदेश वनरक्षक,क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा का संशोधित नवीन नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है,इसमें अब पदों की संख्या बढ़कर 2062 कर दी गई है इसके साथ इनकी एग्जाम डेट भी जारी कर दी गई है, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है|
मध्यप्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती का नवीन संशोधित नोटिफिकेशन जारी, MP Forest Guard And Jail Prahari Bharti 2026 New Exam Date And Notification

MP Forest Guard And Jail Prahari Bharti 2026 New Exam Date|मध्यप्रदेश वनरक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती नवीन परीक्षा तिथि एवं संशोधित नोटिफिकेशन जारी 

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा वन रक्षक एवं जेल प्रहरी के लिए परीक्षा 25-05-2026 से प्रारंभ होगी (MP Forest Guard And Jail Prahari Exam Date)|इसकी  भोपाल, इंदौर, जबलपुर,रतलाम, रीवा, सागर, सतना, उज्जैन, खण्डवा, सीधी एवं नीमच के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगी|पहले पदों की संख्या 1679 थी जिसे बढ़कर अब 2062 कर दिया गया है|जो उम्मीदवार कक्षा 10वीं पास है वह इस भर्ती के लिए 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं अधिक जानकारी आगे दी गई है|


संबंधित अन्य जानकारियां