मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू:MPESB Result 2025

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी में ग्रुप 4,आबकारी विभाग आरक्षक,पैरामेडिकल एवं शिक्षक भर्ती वर्ग 3 चयन परीक्षा के रिजल्ट जारी करने संबंधित प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है जानिए कब आएंगे किसी भर्ती परीक्षा के परिणाम|

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू:MPESB Result 2025

मध्यप्रदेश ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट|ESB MP Group 4 Result 2025

एमपी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह (ग्रुप 4) भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 966 पदों के लिए जिसमें स्टेनोग्राफर,क्लर्क, सहायक,हेल्पर,लिपिक,लाइब्रेरियन,सहायक शिक्षक, सहायक ग्रेड-3 एवं अन्य समकक्ष पद शामिल हैं,इसमें लगभग 52,885 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे|इसकी परीक्षा 07,08 और 09 मई 2025 को आयोजित की गई थी|newsjobmp को प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी ग्रुप 4 का रिजल्ट बनकर तैयार हो चुका है और संबंधित विभागों की प्रक्रिया भी लगभग पूर्ण हो चुकी है,एमपी ग्रुप 4 रिजल्ट इस महिने नवंबर 2025 में जारी कर दिया जाएगा|

मध्यप्रदेश आबकारी विभाग आरक्षक रिजल्ट 2025|MP Abkari Vibhag Result 2025

मध्य प्रदेश ESB ने आबकारी विभाग आरक्षक भर्ती के लिए फरवरी में 253 पदों के आवेदन आमंत्रित किए थे,इसका एग्जाम 09 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित हुए थे,यह भर्ती परीक्षा कक्षा 12वीं पास के आधार पर हुई हैं,इसमें लगभग 2,40,083 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं|newsjobmp.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट अंतिम चरण में है इसका परिणाम नवंबर-दिसंबर 2025 में जारी कर दिया जाएगा|

MP Paramedical Bharti Result 2025|मध्यप्रदेश पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा रिजल्ट

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पैरामेडिकल स्टाफ के अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट,काउंसलर,फार्मासिस्ट भर्ती ग्रेड-2,नेत्र सहायक एवं ओ.टी. टेक्नीशयन सहित 752 पदों के लिए संयुक्त परीक्षा 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित की गई थी इसका परीक्षा परिणाम नवंबर-दिसंबर 2025 में जारी किया जाएगा|

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 रिजल्ट|MPESB MP Teacher Varg 3 Result 2025

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजाति विभाग के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल वर्ग 3 शिक्षक भर्ती के 13,089 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे इसमें 1 लाख 10,745 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं, इसकी परीक्षा 09 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी,इसके बाद 15 से 18 अक्टूबर तक प्रश्नों के उत्तरों पर परीक्षार्थियों द्वारा आपत्तियां आमंत्रित की गई थी जिनकी संख्या बहुत अधिक है,इन आपत्तियों का निराकरण गठित समिति द्वारा जल्दी किया जाएगा|इसके बाद शिक्षक भर्ती वर्ग 3 का रिजल्ट जनवरी-फरवरी 2026 में जारी होने की संभावना है|