MP Teacher Varg 3 Result 2025 Process:मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 रिजल्ट प्रक्रिया जानिए पूरा विवरण

MP Teacher Varg 3 Result 2025 Process-मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एमपी शिक्षक भर्ती वर्ग 3 प्रक्रिया के अंतर्गत 13089 पदों के लिए 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी,जानिए कब आएगा रिजल्ट और क्या रहेगी इसकी प्रक्रिया|
MP Teacher Varg 3 Result 2025 Process:मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 रिजल्ट प्रक्रिया जानिए पूरा विवरण

MP Teacher Varg 3 Result 2025 Process:मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग 3 रिजल्ट प्रक्रिया

MPESB द्वारा एग्जाम संपन्न होने के बाद प्रश्नों के उत्तरों पर परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करवाई गई थी जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा आपत्तियां दर्ज की गई है,स्थिति यह है कि किसी-किसी पेपर में तो 50-60 तक प्रश्नों उत्तर पर आपत्ती दर्ज की गई है कर्मचारी चयन आयोग की उत्तर कुंजी समिति द्वारा इनका निराकरण करके रिजल्ट बनाया जाएगा|
newsjobmp-एमपी वर्ग 3 रिजल्ट जनवरी-फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना है,इसके परीक्षा परिणाम में मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 अंक एवं आरक्षित वर्ग (EWS,OBC,SC/ST, दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों को 40 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है|इससे कम नंबर वालों को अपात्र (फेल) माना जाएगा|

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा का रिजल्ट परसेंटाइल स्कोर के आधार पर जारी होगा,जानिए क्या है यह प्रक्रिया|Madhya Pradesh Teacher Bharti Varg 3 Result Percentile Score

  • 1.बेसिक स्कोर (आनुपातिक अंक) की गणना-सबसे पहले, हर उम्मीदवार के वास्तविक अंक (Raw Scores) को एक समान आधार पर लाया जाता है। इसे  आनुपातिक स्कोर कहा गया है ।उदाहरण: मान लीजिए अधिकतम अंक 100 हैं। यदि किसी उम्मीदवार को 85 अंक मिले हैं,तो यही उसका आनुपातिक स्कोर है।
  • 2.परसेंटाइल स्कोर (Percentile Score) की गणना: Normalization का आधार इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। नॉर्मलाइज़ेशन के लिए Normalised Equi-Percentile (NEP) scaling technique का उपयोग किया जाता है ।
  • परसेंटाइल स्कोर का मतलब: यह स्कोर बताता है कि आपने अपनी खुद की शिफ्ट में उपस्थित कितने प्रतिशत उम्मीदवारों से अधिक अंक प्राप्त किए हैं अधिक जानकारी आगे newsjobmp पर दी गई है|
मेरिट लिस्ट तैयार करना
  • शिफ्ट-A, शिफ्ट-B, शिफ्ट-C... सभी शिफ्टों के उम्मीदवारों के परसेंटाइल स्कोर निकाल लिए जाते हैं।
  • इन सभी परसेंटाइल स्कोर को एक जगह मिला दिया जाता है (एकजाई किया जाता है)।
  • अब, सभी उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट उनके इस परसेंटाइल स्कोर के घटते क्रम में तैयार की जाती है।
उदाहरण:
  • मान लीजिए शिफ्ट-A में 1000 उम्मीदवार थे (Nj=1000)
  • आपको 70 अंक मिले (आपका Xij)।
  • अगर शिफ्ट-A में 850 उम्मीदवारों के अंक 70 या 70 से कम हैं।
  • आपका परसेंटाइल स्कोर होगा: 850/1000×100 =85

मध्यप्रदेश प्राइमरी शिक्षक भर्ती चयन रिजल्ट में प्रश्न निरस्त के बोनस अंक दिए जाएंगे| MP Primary Shikshak Result Cancel Question Process

वर्ग 3 का पेपर 100 अंकों का था यदि किसी पाली में 2 प्रश्न निरस्त किए जाते हैं तो पेपर 98 अंकों का माना जाएगा हटाए गए प्रश्नों के बोनस अंक दिए जाएंगे 
उदाहरण-अभ्यर्थी 98 प्रश्नों में 90 अंक प्राप्त करता हैं,तो उसके अंकों की गणना निम्नानुसार होगी|
          90×100 
          ----------- =91.83 (अंक प्राप्त होंगे)
           (100-2)

 निम्नलिखित कारणों से प्रश्न निरस्त किए जा सकते है
  • प्रश्न की संरचना गलत हो।
  • उत्तर के रूप में दिये गये विकल्पों में एक से अधिक विकल्प सही हों।
  • कोई भी विकल्प सही न हो।
  • यदि प्रश्न-पत्र के किसी प्रश्न के अंग्रेजी एवं हिन्दी अनुवाद में भिन्नता हो जिस कारण दोनों के भिन्न-भिन्न अर्थ
  • निकलते हों और सही एक भी उत्तर प्राप्त न होता हो।
  • कोई अन्य मुद्रण त्रुटि हुई हो जिससे सही उत्तर प्राप्त न हो या एक से अधिक विकल्प सही हो।
  • अन्य कोई कारण,जिसे विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा उचित समझा जाये।
  • हिन्दी तथा अंग्रेजी पाठ में समानता नहीं है (समस्त प्रश्न पत्रों के लिए हिन्दी पाठ को मानक माना जाएगा। सिवाय विज्ञान तथा तकनीकी विषयों के प्रश्न पत्र, जहाँ पर अंग्रेजी पाठ को मानक माना जाएगा)। 
  • प्रश्न पत्र विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई अनुशंसा, ऐसे निरस्त किए गए प्रश्नों के लिए सभी को इस प्रश्न पत्र में उनके द्वारा अर्जित अंकों के अनुपात में मण्डल अंक प्रदान करता है। भले ही उसने निरस्त किए गए प्रश्नों को हल किया हो या नहीं।

एमपी वर्ग 3 चयन परीक्षा में 13 हजार पदों के लिए 1 लाख 10,745 उम्मीदवारों ने किए आवेदन 

newsjobmp-इस बार चयन परीक्षा में 13,089 पदों के लिए कुल 1 लाख 10,745 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं,जिसमें सबसे कम ST वर्ग एवं सबसे अधिक OBC वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं,कुल आवेदकों में अतिथि शिक्षकों की संख्या 23,748 हैं|
श्रेणीवार आवेदकों का विवरण
  • अनारक्षित (UR)-19,356
  • EWS-16,594
  • OBC-55,618
  • SC-14,190
  • ST-4987
संबंधित अन्य जानकारियां