मध्यप्रदेश क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी भर्ती 3286 पदों की प्रक्रिया,MP AEO Bharti 2025

MP AEO Bharti 2025-मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में नवीन परिर्वतन होने जा रहा है,एमपी में 1 अप्रैल 2025 से ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) के पद को समाप्त कर दिया जाएगा अब क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों (एईओ) की नियुक्त की जाएंगे|इसके साथ ही डीपीसी और एडीपीसी की व्यवस्था को भी समाप्त किया जाएगा|

मध्यप्रदेश क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी भर्ती 3286 पदों की प्रक्रिया,MP AEO Bharti 2025

मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के 3286 पदों पर भर्ती होगी|MP Area Education Officer Bharti 2025

newsjobmp-एमपी में अब जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) और अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (एडीपीसी) की व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। इनके स्थान पर सहायक संचालक की व्यवस्था की जाएगी,जिनकी भर्ती लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से की जाएगी।अब स्कूलों की निगरानी के लिए विभागीय परीक्षा द्वारा क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के 3286 पदों पर भर्ती होगी इसके संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है जल्दी ही प्रक्रिया शुरू होगी|

मध्यप्रदेश में अब संकुल और जनशिक्षा केंद्र बंद होंगे

वर्तमान समय में मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग के कक्षा 1 से 8वीं तक की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा केंद्र और कक्षा 9 से 12वीं की जिम्मेदारी डीईओ के पास है। लेकिन अब नई व्यवस्था के अंतर्गत सभी कक्षाओं (1 से 12वीं) की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी के पास होगी,नवीन व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश में संकुल केंद्र और जनशिक्षा केंद्र कार्यालय बंद कर दिए जाएंगे|

संबंधित अन्य जानकारियां

मध्यप्रदेश की सरकारी नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे दी गई लिंक से व्हाट्सएप पर जुड़े|