मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड बेस्ट फाइव योजना लागू आदेश जारी,MP Board Best Five Yojana 2025 New Order

MP Board Best Five Yojana 2025 New Order-एमपी बोर्ड बेस्ट फाइव योजना के संबंध में नवीन आदेश जारी किया गया है,प्रदेश में इस योजना को पुनः शुरू कर दिया गया है अब विद्यार्थी 6 विषयों में से यदि एक विषय में फेल भी हो जाता है तो विद्यार्थी के लिए पांच विषयों के आधार पर पास मना जाएगा|
मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड बेस्ट फाइव योजना लागू आदेश जारी,MP Board Best Five Yojana 2025 New Order

MP Board Best Five Yojana 2025 Order| मध्यप्रदेश बेस्ट फाइव योजना के संबंध में आदेश जारी

जारी आदेश में कहा गया है कि-
  • कक्षा 9वीं में सत्र 2024-25 एवं कक्षा 10वीं में सत्र 2025-26 तक बेस्ट ऑफ फाईव पद्धति लागू रखा जायेगा। 
  • कक्षा 9वीं में सत्र 2025-26 से तथा कक्षा 10वीं में सत्र 2026-27 से बेस्ट ऑफ फाइव पद्धति समाप्त होगी।
  • गणित एवं अंग्रेजी में Basic एवं Standard का प्रावधान किया जाय।
  • गणित एवं अंग्रेजी में Basic एवं Standard लागू होने के पश्चात बेस्ट ऑफ फाईव पद्धति समाप्त किया जायेगा।