मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2027 आवेदन, नोटिफिकेशन, योग्यता एवं अन्य विवरण: MPPSC MP SET Exam 2027

MPPSC SET Exam 2027-मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर,लाइब्रेरियन एवं अन्य पदों की भर्ती आवेदन की पात्रता प्राप्त करने के लिए एमपी राज्य पात्रता परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है,मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों के लिए प्रदेश के जिलों में MPPSC MP SET परीक्षा 7 मार्च 2027 को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी अधिक जानकारी आगे दी गई है|

मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2027 आवेदन, नोटिफिकेशन, योग्यता एवं अन्य विवरण: MPPSC MP SET Exam 2027

MPPSC MP SET Exam,Notification And Application Form 2027|मध्यप्रदेश एमपी सेट परीक्षा 2027 आवेदन,नोटिफिकेशन,योग्यता एवं अन्य जानकारियां 

www.newsjobmp.com
1.नोटिफिकेशन- मध्यप्रदेश सेट 2027 के लिए नोटिफिकेशन दिसंबर 2026 में जारी किया जाएगा|
2.आवेदन की तिथि-मध्य प्रदेश सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2026/जनवरी 2027 में होंगे|परीक्षा 7 मार्च 2027 को होगी|
3. एमपी सेट परीक्षा आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए-₹500
  • EWS/OBC,SC/ST, दिव्यांगजन के लिए-₹250

4. मध्यप्रदेश सेट परीक्षा आयु सीमा
मध्य प्रदेश सेट परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है|
www.newsjobmp.com
5. एमपी राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) हेतु योग्यता-
1. मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदक संबंधित किसी भी विषय में 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduation) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए (आरक्षित वर्ग के लिए 50% निर्धारित है) www.newsjobmp.com

6.परीक्षा प्रक्रिया-उम्मीदवारों के दो पेपर होगे,पहला सामान्य प्रश्न पत्र एवं दूसरा विषय से संबंधित
  • प्रथम प्रश्न (अनिवार्य)- इसमें 50 प्रश्न शामिल हैं कुल 100 अंकों का यानी 1 प्रश्न पर दो अंक|
  • दूसरा पेपर (विषय संबंधित)-इसमें 100 प्रश्न शामिल हैं कुल 200 अंकों का होगा 1 प्रश्न पर दो अंक निर्धारित है|
  • परीक्षा समय-दोनों पेपर हल करने के लिए बिना किसी अंतराल के 3 घंटे का समय दिया जाएगा|
  • पास होने के लिए न्यूनतम प्राप्तांक- सामान्य/EWS के लिए 120 अंक एवं आरक्षित वर्ग OBC,SC/ST एवं दिव्यांगजन के लिए न्यूनतम 105 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है

मध्यप्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) क्या है?

यह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राज्य-स्तरीय पात्रता परीक्षा है।असिस्टेंट प्रोफेसर,लाइब्रेरियन एवं खेल अधिकारी पदों पर भर्ती के आवेदन की पात्रता मिलती है|यह नेट (NET) की तरह है बस अंतर इतना है की नेट पास करने पर पूरे देश में कहीं में उच्च शिक्षा संस्थानों में भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं जबकि MP SET (सेट) केवल मध्य प्रदेश की भर्तियों के लिए है|एक बार पास करने के बाद इसकी वैधता जीवनभर के लिए हो जाती|
newsjobmp.com-उदाहरण- जिस प्रकार मध्यप्रदेश सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती शामिल होने के लिए पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है, इसी प्रकार कॉलेजों के पदों पर भर्ती आवेदन के पहले राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET)  पास होना अनिवार्य है|

अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP  लिखकर भेजें  (पहले नंबर newsjobmp.com के नाम से सेव करें फिर आपने जिले का नाम लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजें) 


संबंधित अन्य जानकारियां