MP Board Result New Order, एमपी बोर्ड रिजल्ट के संबंध में नवीन आदेश जारी

MP Board Result New Order-एमपी बोर्ड रिजल्ट में लगभग 7 साल पहले शुरू की गई बेस्ट ऑफ फाइव स्कीम बंद होने जा रही है।अब विद्यार्थियों को परीक्षा में इसका फायदा नहीं मिलेगा।अब छात्रों को सभी 6 विषयों में उत्तीर्ण  होना जरूरी है, तभी वह पास माने जाएंगे|एमपी में अब तक इस बेस्ट ऑफ़ फाइव में 5 विषयों में पास होने पर भी छात्रों को छठवें विषय में पास कर दिया जाता था।अब अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 का MP Board Result बिना बेस्ट ऑफ फाइव के जारी किया जाएगा।

MP Board Result New Order, एमपी बोर्ड रिजल्ट के संबंध में नवीन आदेश जारी

MP Board Result New Order 2024 | एमपी बोर्ड रिजल्ट नवीन आदेश जारी

  • 1.शिक्षण सत्र 2023-24 से कक्षा 9वीं एवं 10वीं में सतत् व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया लागू किया जाए।
  • 2.शिक्षण सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं एवं 2024-25 में कक्षा 10वीं में विद्यार्थियों को सामान्य गणित एवं उच्च गणित का विकल्प दिया जाए। 
  • 3.सतत् व्यापक मूल्यांकन एवं सामान्य गणित एवं उच्च गणित का विकल्प की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये शिक्षण सत्र 2024-25 से राज्य शासन एतद् द्वारा कक्षा 9वीं एवं 10वीं की वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांको की गणना हेतु बेस्ट आफ फाइव पद्वति समाप्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।