मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक के संबंध में नवीन आदेश जारी, MP Guest Teacher TET Qualification Add New Order

MP Guest Teacher 2024-मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक पात्रता परीक्षा की जानकारी जोड़ने के संबंध में एवं अन्य नवीन सूचना जारी की गई है,मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक अपनी प्रोफाइल में MPTET (मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) की जानकारी जोड़ने संबंधी अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है,पहले इसकी अंतिम तिथि 26 मार्च 2024 तक निर्धारित थी, लेकिन अब इसकी तिथि को पुनः संशोधित करके 15 अप्रैल मार्च 2024 कर दिया गया हैं,अतिथि शिक्षक आवेदक बताए गए तरीके से अपनी प्रोफाइल में अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं|

MP Guest Teacher TET Qualification Add New Order

MP Guest Teacher New Order| मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक नवीन आदेश

पोर्टल पर आवेदकों द्वारा जानकारी दर्ज कर संकुल प्राचार्य से सत्यापन दिनांक 26.03.2024 तक कराने के निर्देश दिये गये थे। उक्त कार्यवाही हेतु आवेदक दर्ज जानकारी में संशोधन तथा संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन की कार्यवाही में दिनांक 15.04.2024 तक की वृद्धि की जाती है।उपरोक्तानुसार कार्यवाही समयसीमा में करना सुनिश्चित करें।
संकुल प्राचार्य द्वारा जिन आवेदकों के पैनल एवं मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की त्रुटिपूर्ण (गलत) जानकारी सत्यापित कर दी गई है, इसमें संशोधन की कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर उपलब्ध करायी गई है, संशोधन की कार्यवाही 20 अप्रैल 2024 तक सुनिश्चित करें|
MP Guest Teacher New Order| मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक नवीन आदेश

MP Guest Teacher Add TET Qualification 2024|मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पात्रता परीक्षा कैसे जोड़ें

  1. अतिथि शिक्षक पात्रता परीक्षा की जानकारी के लिए सबसे पहले आवेदक प्रोफाइल लॉगिन करें,GFMS Portal Login की लिंक सबसे नीचे दी गई है|
  2. अतिथि शिक्षक प्रोफाइल लॉगिन होने के बाद पात्रता परीक्षा की जानकारी जोड़ने से संबंधित पहली लाइन में विकल्प प्रदर्शित हो रहा होगा उसे पर क्लिक करें|
  3. अब आपके सामने एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2018 या उसके पश्चात उत्तीर्ण की जानकारी दर्ज करने संबंधित विकल्प प्रदर्शित होगा आवेदक इसमें अपनी परीक्षा संबंधित जानकारी भरे|
  • पहले विकल्प में वर्ष
  • दूसरे विकल्प में विषय
  • तीसरे विकल्प में अपने आरक्षित वर्ग का चयन करें,
  • चौथे विकल्प में जेंडर
  • पांच में विकल्प में पात्रता परीक्षा का रोल नंबर 
  • एवं अंतिम विकल्प में प्राप्त अंकों की जानकारी भरने के बाद अपडेट डिटेल करें, जैसा नीचे  फोटो में बताया गया है|
MP Guest Teacher Add TET Qualification 2024|मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पात्रता परीक्षा कैसे जोड़ें



मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक TET वेरीफिकेशन स्थिति- यहां से देखें