मध्य प्रदेश में दशहरे की 4,दीपावली की 6 दिन की छुट्टी घोषित, Dashara Diwali Holiday 2022

मध्य प्रदेश में दशहरे की 4,दीपावली की 6 दिन की छुट्टी घोषित,अक्टूबर में महिने में महज आधा महीना ही स्कूल खुलेगा

www.newsjop.com--मध्यप्रदेश में दशहरे और दीपावली की छुट्टियां घोषित कर दी है, जिसके तहत बच्चों से लेकर शिक्षकों को लगातार 10 दिन का अवकाश मिलेगा, शासन ने दशहरे की 4 और दीपावली की 6 दिन की छुट्टी घोषित की है। स्टूडेंट्स और टीचर सभी के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है, उन्हें एक साथ 10 दिन की छुट्टी मिल रही है, 

दरअसल मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दशहरा और दीपावली के अवकाश की घोषणा कर दी है, जिसके तहत बच्चों और शिक्षकों दोनों को एक साथ दशहरे पर 4 दिन और
दीपावली पर 6 दिन का अवकाश मिलेगा, इन दिनों में स्कूल बिल्कुल नहीं खुलेंगे, और सभी टीचरों की भी छुट्टी रहेगी, ये बात हम इसलिए कह रहे हैं कि अधिकतर ऐसा होता है कि कई छुट्टियां बच्चों को मिलती है, लेकिन टीचरों की छुट्टी नहीं होती है, उन्हें स्कूल जाना ही पड़ता है, ताकि वे दस्तावेज से संबंधित काम निपटा लें, लेकिन इस बार दशहरा दीपावली की छुट्टी बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सभी को समान रूप से मिलेगी।

अक्टूबर में महिने में महज आधा महीना ही स्कूल खुलेगा
आपको बात दें कि इन 10 दिनों के अवकाश के बावजूद भी रविवार सहित अन्य छुट्टियां भी होने के कारण अगले माह अक्टूबर में महज आधा महीना ही स्कूल खुलेगा, करीब आधे महीने यानी करीब 14 से 15 दिन बच्चों और शिक्षकों की छुट्टियां रहेगी।


www.newsjobmp.com-मध्यप्रदेश राज्य शासन एतद्द्वारा प्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु निम्नानुसार अवकाश घोषित करता है:
मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग

दशहरा अवकाश
03 अक्टूबर 2022 से 06 अक्टूबर 2022 तक (विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए)

दीपावली अवकाश
22 अक्टूबर 2022 से 27 अक्टूबर 2022 तक (विद्यार्थियों / शिक्षकों के लिए)


मध्यप्रदेश की समस्त शिक्षण संस्थाओं के लिए 10 दिन का अवकाश घोषित, MP School Holiday Dashara Dipawali 2022




अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP लिखकर सेंड करें   (पहले नंबर newsjobmp.com के नाम से सेव करें फिर आपने जिले का नाम लिखकर व्हाट्सएप पर मेसेज भेजें)