मध्यप्रदेश पंचायत भर्ती सचिव एवं रोजगार सहायक 2900 पदों के लिए प्रक्रिया| MP Panchayat Bharti 2026

MP Panchayat Bharti 2026-मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत सचिव एवं रोजगार सहायक 2900 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन एवं आवेदन प्रक्रिया जल्दी ही शुरू होने वाली है|कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पहली बार इसकी परीक्षा आयोजित होना प्रस्तावित है,अभी तक इन पदों पर भर्ती ऑफलाइन माध्यम से स्थानीय स्तर पर बिना परीक्षा की होती थी लेकिन अब पूरे एमपी में पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक की भर्ती ऑनलाइन माध्यम से आवेदन और परीक्षा प्रक्रिया होगी इसकी तैयारी अपने अंतिम चरण में चल रही है जल्दी ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा|
मध्यप्रदेश पंचायत भर्ती सचिव एवं रोजगार सहायक 2900 पदों के लिए प्रक्रिया| MP Panchayat Bharti 2026

मध्यप्रदेश पंचायत भर्ती सचिव एवं रोजगार सहायक-आवेदन नोटिफिकेशन एवं परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां|MP Panchayat Bharti Sachiv And Rojgar Sahayak Exam 2026-27

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के लिए नोटिफिकेशन नवंबर 2026 में जारी किया जा सकता है,इसकी परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में प्रस्तावित थी लेकिन विभागीय प्रक्रिया अंतर्गत अभी तक इसका नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण अब इसकी परीक्षा जनवरी-फरवरी 2027 में आयोजित होने की संभावना हालांकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नवंबर-दिसंबर तक पूर्ण करने की प्रक्रिया चल रही है|

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती आवेदन,योग्यता एवं नियुक्ति प्रक्रिया|MP Panchayat Sachiv Bharti 2026 Online Form,Qualification And Other Detail

  • नवीन योग्यता परिवर्तन-सचिव भर्ती में आवेदन के लिए स्नातक (ग्रेजुएशन) पास के साथ हिन्दी टाइपिंग होना चाहिए (CPCT) को अनिवार्य कर दिया गया है,यानी ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास CPCT का स्कोर कार्ड नहीं होगा वह आवेदन नहीं कर पाएंगे मध्य प्रदेश में CPCT पास उम्मीदवारों को संख्या बहुत कम है newsjobmp.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में सीपीसीटी पास उम्मीदवारों की संख्या लगभग 1.50‌ लाख है|
  • आवेदन प्रक्रिया- ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित जाएंगे आएंगे, परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित होंगी|
  • नियुक्ति प्रक्रिया-अभी तक को अपने ही ग्राम पंचायत में सचिव पद पर नियुक्ति मिल जाती थी लेकिन अब नवीन संशोधित नियम के अनुसार किसी भी उम्मीदवार को अपनी पंचायत नियुक्ति नहीं दी जाएगी अर्थात जो आवेदक जिस पंचायत निवासी हैं वहां छोड़कर किसी भी अन्य जगह नियुक्ति होगी|

एमपी पंचायत सचिव भर्ती में जो सीपीसीटी की योग्यता को जोड़ा गया है उसका विवरण|Madhya Pradesh Panchayat Sachiv Bharti 2026

newsjobmp-एमपी सीपीसीटी का पूरा नाम कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (Computer Proficiency Certification Test)। मध्य प्रदेश में इसकी परीक्षा हर 2 महीने में आयोजित होती है,अगली परीक्षा 13,14 एवं 15 नवंबर 2026 में आयोजित होंगी|
  • आयोजक: यह परीक्षा मध्यप्रदेश सरकार की एजेंसी 'MAP_IT' द्वारा आयोजित की जाती है।
  • योग्यता: इसके लिए 12वीं पास होना और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी newsjobmp पर दी गई है|
  • वैधता: परीक्षा का स्कोरकार्ड 7 साल तक मान्य रहता है।
  • पैटर्न: परीक्षा में 75 प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) और 15-15 मिनट का टाइपिंग टेस्ट होता है।
  • कंप्यूटर पासिंग मार्क्स: 75 में से कम से कम 38 नंबर लाना अनिवार्य है।
  • हिंदी टाइपिंग: पास होने के लिए न्यूनतम स्पीड 20 शब्द प्रति मिनट (NWPM) होनी चाहिए।
  • अंग्रेजी टाइपिंग: पास होने के लिए न्यूनतम स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट (NWPM) होनी चाहिए।
  • कीबोर्ड: हिंदी टाइपिंग 'रेमिंगटन गेल' (Remington Gail) लेआउट पर होती है।
  • बहुविकल्पीय पेपर पैटर्न (75 अंक)-इसमें कंप्यूटर ज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान (GK) और हिंदी गद्यांश (Reading Comprehension) से जुड़े 75 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस पेपर में 38 नंबर लाना अनिवार्य है।
  • एक टाइपिंग पास में भी सर्टिफिकेट-यदि कोई परीक्षार्थी किसी एक टाइपिंग में पास हो जाता है और एक में पास नहीं होता तो भी उसे एक टाइपिंग में पास का प्रमाण पत्र दिया जाएगा,उदाहरण यदि किसी ने सचिव भर्ती के लिए केवल हिंदी टाइपिंग की तैयारी की है जिसके कारण हिंदी में तो पास लेकिन अंग्रेजी टाइपिंग नहीं निकली है तो इससे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि हिंदी टाइपिंग ही मांगी जाती है|





अपने व्हाट्सएप नंबर पर मध्यप्रदेश की स्कूल,कॉलेज, सरकारी विभागों और सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए +917247520304 दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर व्हाट्सएप में MP  लिखकर भेजें  (पहले नंबर newsjobmp.com के नाम से सेव करें फिर आपने जिले का नाम लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजें) 


संबंधित अन्य जानकारियां