मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती प्रतीक्षा सूची एवं काउंसलिंग प्रक्रिया जारी,MP Teacher Bharti Waiting List And Counselling 2026

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई,इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को 06 सितंबर 2026 तक दस्तावेज अपलोड एवं संभाग/जिला का चयन करना होगा अधिक जानकारी आगे दी गई है|

मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती प्रतीक्षा सूची एवं काउंसलिंग प्रक्रिया जारी,MP Teacher Bharti Waiting List Counselling 2026

माध्यमिक शिक्षक (विषय, संगीत, खेल) तथा प्राथमिक शिक्षक (नृत्य, संगीत, खेल) नियोजन 2025 के तहत चयन सूची से जारी आदेश के उपरांत प्रतीक्षा सूची से कार्यवाही की जानी है। इस हेतु प्रतीक्षा सूची जारी की जा रही है। प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 03.09.2026 से 06.09.2026 तक पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड कर संभाग / जिले का चयन करें। ऐसे अभ्यर्थी जो दस्तावेज अपलोड करेंगें, वे दिनांक 08.09.2026 को जिले में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराएंगे।
दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को संभाग/जिले में विज्ञापित प्रवर्गवार शेष रिक्तियों के आधार पर संभाग / जिले का आवंटन किया जायेगा।समयसीमा में दस्तावेज अपलोड न करने अथवा सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य में नियुक्ति हेतु कोई भी दावा मान्य नहीं होगा।


संबंधित अन्य जानकारियां