मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया की जानकारी,MP Atithi Shikshak Bharti Selection Process 2026

MP Atithi Shikshak Bharti Selection Process 2026-मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगभग 68 हजार पदों पर अतिथि शिक्षक भर्ती एवं पदों के लिए चयन प्रक्रिया जून 2026 में प्रारंभ होने जा रही हैं|सबसे बड़ी बात यह की इन पदों पर नियुक्ति बिना किसी परीक्षा के,केवल शैक्षणिक योग्यता प्राप्तांको के आधार पर किया जाएगा, कैसे होगा चयन जानिए पूरी प्रक्रिया|
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया की जानकारी,MP Atithi Shikshak Bharti Selection Process 2026

मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 किस आधार पर होगी|MP Govt School Guest Teacher Bharti 2026

एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती रजिस्ट्रेशन/वेरीफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों का जो स्कोर कार्ड बना है इसके आधार पर होगी,इस वर्ष जिनका नवीन स्कोरकार्ड जारी नहीं हुआ है,वे भर्ती में शामिल नहीं हो सकते|भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं पास है|लेकिन पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित रहेगी अभ्यर्थी केवल उसी पद/वर्ग के लिए स्कूल चयन कर सकेंगे जिसका विवरण उसके स्कोरकार्ड में दिया गया है|

मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया|MP Atithi Shikshak Bharti Selection Process 2026

मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती में शैक्षणिक योग्यता प्राप्तांको,बीएड/डीएड,शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अनुभव के अंकों को जोड़कर आवेदक मेरिट क्रम तैयार किया जाएगा इसके आधार पर उसके लिए स्कूल में नियुक्ति दी जाएगी,
इस वर्ष अतिथि एवं अन्य पदों के लिए लगभग 3,06,900 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है|
अंक इस प्रकार दिए गए हैं|
  • अतिथि शिक्षक वर्ग 1 में स्नातकोत्तर (PG) के प्रतिशत एवं बीएड के 100 अंक|
  • अतिथि शिक्षक वर्ग 2 में स्नातक (UG) के प्रतिशत एवं बीएड/डीएड के 100 अंक|
  • अतिथि शिक्षक वर्ग 3 में कक्षा 12 के प्रतिशत एवं डीएड(डीएलएड) के 100 अंक|
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा के सभी वर्गों में 30 अंक दिए गए हैं,अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com पर दी गई है|
  • अतिथि शिक्षक अनुभव के 04 अंक|
  • अन्य पदों में संबंधित डिग्री-डिप्लोमा के अंको का प्रतिशत जोड़कर स्कोरकार्ड तैयार किया गया है|
  • शिक्षक पदों के अलावा जो अन्य पद हैं उनमें बीएड/डीएड, शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अनुभव के अंक नहीं जोड़े जाएंगे|
  • जिनके पास बीएड/डीएड उन्हें भी भर्ती में शामिल किया जाएगा बस 100 अंक नहीं दिए जाएंगे|

अतिथि शिक्षक भर्ती नियुक्ति हेतु आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी और कब शुरू होगी|MP Atithi Shikshak Bharti School Joining Date

एमपी के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक एवं अन्य पदों के लिए प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी यानी किसी भी अभ्यर्थी को स्कूल में आवेदन जमा करने नहीं जाना पड़ेगा|लगभग 4 से 15 जून 2026 के बीच स्कूल चयन भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है,इसके संबंध में जल्दी ही सूचना जारी होगी अधिक जानकारी के लिए newsjobmp.com देखते रहे|
स्कूल में नियुक्ति स्कोरकार्ड प्राप्तांको से मेरिट के आधार पर मिलेगी,उदहारण-जैसे किसी स्कूल के लिए 5 लोगों ने चयन किया है तो इसमें उस आवेदक का चयन होगा जिसके स्कोरकार्ड में नंबर सबसे ज्यादा है,एक आवेदक कई स्कूलों का चयन करेगा जिस स्कूल में उसके स्कोर कार्ड ज्यादा होगा उस स्कूल में उसके जॉइनिंग दी जाएगी|