मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 किस आधार पर होगी|MP Govt School Guest Teacher Bharti 2026
एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती रजिस्ट्रेशन/वेरीफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों का जो स्कोर कार्ड बना है इसके आधार पर होगी,इस वर्ष जिनका नवीन स्कोरकार्ड जारी नहीं हुआ है,वे भर्ती में शामिल नहीं हो सकते|भर्ती में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं पास है|लेकिन पद के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित रहेगी अभ्यर्थी केवल उसी पद/वर्ग के लिए स्कूल चयन कर सकेंगे जिसका विवरण उसके स्कोरकार्ड में दिया गया है|
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया|MP Atithi Shikshak Bharti Selection Process 2026
मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती में शैक्षणिक योग्यता प्राप्तांको,बीएड/डीएड,शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अनुभव के अंकों को जोड़कर आवेदक मेरिट क्रम तैयार किया जाएगा इसके आधार पर उसके लिए स्कूल में नियुक्ति दी जाएगी,
इस वर्ष अतिथि एवं अन्य पदों के लिए लगभग 3,06,900 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है|
अंक इस प्रकार दिए गए हैं|
- अतिथि शिक्षक वर्ग 1 में स्नातकोत्तर (PG) के प्रतिशत एवं बीएड के 100 अंक|
- अतिथि शिक्षक वर्ग 2 में स्नातक (UG) के प्रतिशत एवं बीएड/डीएड के 100 अंक|
- अतिथि शिक्षक वर्ग 3 में कक्षा 12 के प्रतिशत एवं डीएड(डीएलएड) के 100 अंक|
- शिक्षक पात्रता परीक्षा के सभी वर्गों में 30 अंक दिए गए हैं,अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com पर दी गई है|
- अतिथि शिक्षक अनुभव के प्रतिवर्ष 04 अंक अधिकतम 20 अंक,यह अंक 1 वर्ष में न्यूनतम 100 दिनों का कार्य होना चाहिए तभी उस वर्ष के 04 अंक मिलेंगे|
- अन्य पदों में संबंधित डिग्री-डिप्लोमा के अंको का प्रतिशत जोड़कर स्कोरकार्ड तैयार किया गया है|
- शिक्षक पदों के अलावा जो अन्य पद हैं उनमें बीएड/डीएड, शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अनुभव के अंक नहीं जोड़े जाएंगे|
- जिनके पास बीएड/डीएड उन्हें भी भर्ती में शामिल किया जाएगा बस 100 अंक नहीं दिए जाएंगे|
अतिथि शिक्षक भर्ती नियुक्ति हेतु आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी और कब शुरू होगी|MP Atithi Shikshak Bharti School Joining Date
एमपी के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक एवं अन्य पदों के लिए प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन रहेगी यानी किसी भी अभ्यर्थी को स्कूल में आवेदन जमा करने नहीं जाना पड़ेगा|लगभग 14 से 25 जून 2026 के बीच स्कूल चयन भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है,इसके संबंध में जल्दी ही सूचना जारी होगी अधिक जानकारी के लिए newsjobmp.com देखते रहे|
स्कूल में नियुक्ति स्कोरकार्ड प्राप्तांको से मेरिट के आधार पर मिलेगी,उदहारण-जैसे किसी स्कूल के लिए 5 लोगों ने चयन किया है तो इसमें उस आवेदक का चयन होगा जिसके स्कोरकार्ड में नंबर सबसे ज्यादा है,एक आवेदक कई स्कूलों का चयन करेगा जिस स्कूल में उसके स्कोर कार्ड ज्यादा होगा उस स्कूल में उसके जॉइनिंग दी जाएगी|
- CSIR UGC NET June 2026 Online Form:सीएसआईआर यूजीसी नेट जून आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी
- मध्यप्रदेश नार्दर्न कोलफील्ड्स भर्ती,1607 पदों के लिए आवेदन:MP NCL Bharti 2026,Apprentice and Trainee Online Form
- MP Anganwadi Bharti 2026 New:मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती,कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन प्रक्रिया यहां से देखें
- MP Hospital Assistant Bharti Exam 2026:मध्यप्रदेश अस्पताल सहायक भर्ती:1200 पदों के लिए इस महिने होगी परीक्षा,जानिए पूरी प्रक्रिया

