नवीन आवेदक यानी जो पहली बार अतिथि का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं उन्होंने इस बात का ध्यान रखना है|
- आवेदन/रजिस्ट्रेशन समग्र आईडी से हो रहा है इस लिए आवेदन से पहले अपनी समग्र आईडी अच्छे से देख ले यदि कोई जानकारी गलत है तो संशोधन करके एवं EYYC करें|
- रजिस्ट्रेशन के समय ऐसा मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपका परमानेंट नंबर हो यानि भविष्य में बंद नहीं हो,क्यों आगे भी मोबाइल की आवश्यकता होगी|
- प्रोफाइल बनने के बाद आईडी और पासवर्ड प्राप्त होता है इसे सुरक्षित कहीं लिखा ले|
- प्रोफाइल में सभी योग्यताओं का विवरण अपडेट करें (जो पोर्टल में प्रदर्शित हो रही है) अधिक जानकारी आगे दी newsjobmp.com पर दी गई है|
- कोई भी ऐसी योग्यता अपडेट ना करें जो अभी वर्तमान में रनिंग में है, केवल वही योग्यता अपडेट करें जिसकी ओरिजिनल मार्कशीट उपलब्ध है,क्योंकि दस्तावेज में ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स आवश्यक है|
- प्रोफाइल में सभी जानकारी अपडेट होने के बाद मध्यप्रदेश के किसी भी संकुल स्कूल से डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन 11 मई 2026 तक अनिवार्य करवाएं|
- जो डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन नहीं करवाते है उसका नवीन स्कोरकार्ड जनरेट नहीं होगा,स्कोरकार्ड नहीं होने से भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिए जाएंगे|
- अतिथि शिक्षक भर्ती आवेदन/रजिस्ट्रेशन के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं पास है|
- जिन आवेदकों को पोर्टल पर पंजीयन करते समय Samagra Id Already Exist लिख रहा है,इसका मतलब यह है कि उनका रजिस्ट्रेशन पहले से है,ऐसे आवेदक 12 मई से 22 मई 2026 तक प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया करें एवं डॉक्यूमेंट अपलोड के पश्चात वेरिफिकेशन करवाएं|newsjobmp
- यदि आप एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास है तो इसका विवरण जरूर जोड़े क्यों MPTET पास वालों को स्कोरकार्ड में अलग से अंक दिए जाएंगे|
पुराने आवेदक यानी जो पहले अतिथि का रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं उन्होंने इस बात का ध्यान रखना है|
- यदि आपने वर्ष 2025 या इसके पहले कभी भी अतिथि रजिस्ट्रेशन करवाया है (किसी भी पोर्टल पर) तो ऐसे आवेदकों की प्रक्रिया 12 मई से 22 मई 2026 तक होंगी|
- पिछली बार अपने वेरिफिकेशन करवाया था और आपका स्कोरकार्ड भी जनरेट हो चुका है फिर भी सभी के लिए इस बार फिर से प्रोफाइल अपडेट करनी है एवं निर्धारित तिथि तक अपने ओरिजिनल डॉक्युमेंट किसी भी संकुल स्कूल से 22 मई 2026 तक वेरीफाई करवाना|अधिक जानकारी आगे newsjobmp.com पर दी गई है|
- जो डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन नहीं करवाते है उसका नवीन स्कोरकार्ड जनरेट नहीं होगा,स्कोरकार्ड नहीं होने से भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिए जाएंगे|
- सभी पुराने अतिथि शिक्षकों की आईडी ओपन करने की सुविधा बंद कर दी गई है इस लिए Your account has been disabled लिखा आ रहा है,क्यों इनकी प्रक्रिया 12 मई 2026 से प्रारंभ होगी|
- रनिंग वाली कोई भी योग्यता प्रोफाइल में अपडेट ना करें यानी जैसी योग्यता की ओरिजिनल फाइनल डिग्री नहीं है उनका विवरण नहीं भरना है,दस्तावेज सत्यापन नहीं होंगे|newsjobmp
- संकुल प्राचार्य आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य सावधानीपूर्वक करेंगें, त्रुटिपूर्ण सत्यापन होने पर अथवा लापरवाही की स्थिति में संबंधित संकुल प्राचार्य के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
- जो पूर्व में अतिथि शिक्षक अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं उनके अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित प्रक्रिया भी 12 से 22 मई के बीच होगी|
- जिनका अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन वाला मोबाइल नंबर बंद हो गया है या अब उनके पास नहीं है तो वे 12 से 22 मई के बीच करवा सकते हैं|newsjobmp
- यदि आप एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास है तो इसका विवरण जरूर जोड़े क्यों MPTET पास वालों को स्कोरकार्ड में अलग से अंक दिए जाएंगे|
- मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी यहां से देखें
इसके अलावा यदि और कोई अन्य समस्या है तो ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करके दिए गए नंबर पर संपर्क करें

