मध्यप्रदेश में अब पंचायत स्तर पर सचिवों की भर्ती खत्म,पूरे एमपी के एक साथ होगी परीक्षा|Madhya Pradesh Panchayat Sachiv Bharti 2026
मध्य प्रदेश में अभी तक पंचायत सचिव भर्ती,स्थानीय स्तर पर अपने-अपने ग्राम पंचायत में बिना परीक्षा केवल शैक्षणिक योग्यता के आधार होती थी जिसमें भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा के मामले बड़े स्तर पर उजागर हुए हैं,इस लिए अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सचिवों की भर्ती को पंचायत स्तर पर बंद करके इसे प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से प्रदेश स्तरीय करने का निर्णय लिया गया,जिसमें प्रदेश के सभी युवा आवेदन कर सकेंगे|हालांकि इस भर्ती में अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को मौका नहीं दिया जाएगा|
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती नियमों के ड्राफ्ट को 5 महिने के बाद अंतिम मंजूरी|MP Panchayat Sachiv Bharti 2026
मध्यप्रदेश के 23011 पंचायतों में सचिवों की भर्ती के लिए 5 महीने पहले ड्राफ्ट तैयार किया गया था,जिस पर आपत्तियां आमंत्रित की गई थी इन आपत्तियों के निराकरण एवं संशोधन के पश्चात भर्ती नियमों को अंतिम मंजूरी दे दी गई है|
इसमें सबसे बड़ा योग्यता का मुद्दा हिन्दी टाइपिंग का था,लिए फाइनल नियमों में हिन्दी टाइपिंग की अनिवार्यता रखी गई है|
.jpg)
