MP Police Physical Admit Card 2026- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों की भर्ती प्रक्रिया के द्वितीय चरण हेतु एमपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड आज 13 फरवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं, द्वितीय चरण हेतु चयनित अभ्यर्थी आगे दी गई लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|अब एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा के 100 एवं फिजिकल के 100 नंबरों के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा यानी किसी अभ्यर्थी के लिखित परीक्षा में यदि अंक कम है और वह फिजिकल परीक्षा में नंबर अधिक लता है तो उसका चयन हो जाएगा इस|यह भर्ती परीक्षा कक्षा 10वीं पास के आधार पर 7500 पदों के लिए हुई है,इसमें लगभग 9,78,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं जिसमें से कांस्टेबल एग्जाम में 6,85,504 उम्मीदवार शामिल हुए थे,इसमें से 59,438 अभ्यर्थियों का चयन दूसरे चरण (फिजिकल टेस्ट) के लिए चयन हुआ है|
मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें|How to Download Police Physical Admit Card 2026?
मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एडमिट कार्ड इस तरह से डाउनलोड करें|
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दी गई लिंक से देखें|
- लिंक ओपन होने के बाद पहले विकल्प में आवेदन क्रमांक भरें|
- दूसरे विकल्प में जन्म तारीख जो जन्मतिथि, महीने और वर्ष के फॉर्मेट में होना चाहिए|
- अंत में कैप्चर कोड डालने के बाद एडमिट कार्ड सर्च करें|
- अब स्क्रीन डिवाइस पर प्रदर्शित एमपी पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें|
- MP Police Physical Admit Card एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड करें
- फिजिकल लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी का विवरण यहां से डाउनलोड करें Download Click Here
- मध्यप्रदेश पुलिस फिजिकल चार्ट 2026 जानिए कैसे होगा चयन यहां से देखें
MP Police Physical Date And Centre List 2026|मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल डेट एवं अन्य विवरण
मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होगा|फिजिकल टेस्ट के लिए शामिल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है एवं इसके प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं|
- 1 लाल परेड ग्राउण्ड, जहाँगीराबाद, भोपाल
- 2 माउण्टेड ट्रूप डिपार्टमेंट (MTD) परिसर, आरएपीटीसी, इंदौर
- 3 परेड ग्राउण्ड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी, जबलपुर
- 4 परेड ग्राउण्ड, 14वीं वाहिनी विसबल, कम्पू, ग्वालियर
- 5 महानंदा एरीना ग्राउण्ड, देवास रोड, उज्जैन
- 6 शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया, सागर
- 7 परेड ग्राउण्ड, 9वीं वाहिनी विसबल, रीवा
- 8 फुटबॉल/हॉकी ग्राउण्ड, 36वीं वाहिनी विसबल, बालाघाट
- 9 भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस स्टैण्ड के पास, जावरा, रतलाम
- 10 परेड ग्राउण्ड, 05वीं वाहिनी विसबल, मुरैना


