MP Police Cut Off List 2025:मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती कट ऑफ लिस्ट,जानिए कितने नंबर तक वालों का होगा चयन

MP Police Constable Cut Off List 2025-मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती हेतु कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की गई है|एमपी पुलिस भर्ती कक्षा 10वीं के आधार पर निकल गई थी जिसमें लगभग 9,78,000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे,पुलिस आरक्षक की संभावित कट ऑफ लिस्ट का विवरण आगे दिया गया है|

MP Police Cut Off List 2025:मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती कट ऑफ लिस्ट,जानिए कितने नंबर तक वालों का होगा चयन

MP Police Constable Cut Off List 2025|मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ लिस्ट का विवरण 

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस आरक्षक के 7500 पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित की गई है प्रथम चरण में यानी लिखित परीक्षा के रिजल्ट में फिजिकल टेस्ट हेतु लगभग 52,500 सिलेक्शन किया जाएगा|

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती अब सिलेक्शन लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता के अंकों को मिलकर किया जाता है|उदहारण के लिए यदि किसी के MPESB द्वारा आयोजित गई कांस्टेबल की परीक्षा 60 अंकों आते हैं और वह अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में 80 अंक प्राप्त करता है तो उसके कुल अंक 140 हो गए अब इन अंकों के आधार पर ही फाइनल सिलेक्शन लिस्ट बनेगी|

1. अनारक्षित (General / UR)

  • पुरुष (Male): 67 से 79+ अंक
  • महिला (Female): 64 से 72 अंक

2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

  • पुरुष (Male): 65 से 78 अंक
  • महिला (Female): 62 से 69 अंक

3. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

  • पुरुष (Male): 64 से 78 अंक
  • महिला (Female): 62 से 69 अंक (newsjobmp)

4. अनुसूचित जाति (SC)

  • पुरुष (Male): 60 से 68 अंक
  • महिला (Female): 59 से 64 अंक

5. अनुसूचित जनजाति (ST)

  • पुरुष (Male): 51 से 64 अंक
  • महिला (Female): 50 से 60 अंक

6. भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

  • अनुमानित: 44 से 51 अंक
7. होमगार्ड 
  • होमगार्ड के कुल 1125 पद भर्ती में शामिल है,लेकिन कितने आवेदक शामिल है इस आधार पर कट ऑफ निर्धारित होगी
नोट-कट ऑफ का निर्धारण शिफ्ट के अन्य उम्मीदवारों से 'रैंक' (Percentile) के आधार पर होगी जिसमें कारण कट ऑफ लिस्ट में काफी अंतर देखने को मिल सकता है|सबसे नीचे कट ऑफ लिस्ट का फॉर्म दिया गया उसे जरूर भरें|

MP Police Physical Test Number Detail| मध्यप्रदेश पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट अंकों का विवरण 

यह टेस्ट कुल 100 अंकों का होता है और फाइनल सिलेक्शन के लिए इसमें अच्छे अंक लाना जरूरी है।

1.MP Police Physical Running Time,800 मीटर दौड़ (कुल 40 अंक)

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में दौड़ सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके अंक सबसे ज्यादा हैं। इसमें केवल एक ही मौका दिया जाएगा।newsjobmp.com
पुरुषों (Male) के लिए:
  • पूरे 40 अंक: यदि दौड़ 2 मिनट 4 सेकंड (124.2 सेकंड) से कम समय में पूरी करते हैं।
  • न्यूनतम पासिंग: आपको 3 मिनट 18 सेकंड के अंदर दौड़ पूरी करनी ही होगी। यदि इससे ज्यादा समय लगा, तो आप फेल माने जाएंगे।
महिलाओं (Female) के लिए:
  • पूरे 40 अंक: यदि दौड़ 2 मिनट 56 सेकंड (176 सेकंड) से कम समय में पूरी करती हैं।
  • न्यूनतम पासिंग: आपको 4 मिनट 21 सेकंड के अंदर दौड़ पूरी करनी होगी।

2.एमपी पुलिस लंबी कूद (कुल 30 अंक)-MP Police Long Jump Detail

इसमें आपको 3 मौके दिए जाते हैं। तीनों में से जो सबसे अच्छी कूद होगी, उसी के अंक जुड़ेंगे। newsjobmp.com

पुरुषों (Male) के लिए:
  • पूरे 30 अंक: यदि आप 18 फीट (5.57 मीटर) से ज्यादा दूर कूदते हैं।
  • पासिंग: कम से कम 9.7 फीट कूदना जरूरी है।
महिलाओं (Female) के लिए:
  • पूरे 30 अंक: यदि आप 14.3 फीट (4.36 मीटर) से ज्यादा दूर कूदती हैं।
  • पासिंग: कम से कम 6.6 फीट कूदना जरूरी है।

3. पुलिस कांस्टेबल गोला फेंक अंक विवरण (कुल 30 अंक)-MP Police Gola Fek Number 

इसमें भी आपको 3 मौके मिलते हैं। गोले का वजन पुरुषों के लिए 7.26 किलोग्राम और महिलाओं के लिए 4 किलोग्राम होता है।

पुरुषों (Male) के लिए
  • पूरे 30 अंक: यदि आप गोले को 28.7 फीट (8.76 मीटर) से ज्यादा दूर फेंकते हैं।
  • पासिंग: कम से कम 12.5 फीट फेंकना अनिवार्य है।
महिलाओं (Female) के लिए (newsjobmp.com)
  • पूरे 30 अंक: यदि आप गोले को 23.6 फीट (7.20 मीटर) से ज्यादा दूर फेंकती हैं।
  • पासिंग: कम से कम 9.3 फीट फेंकना अनिवार्य है।




 
.
.
.

मध्यप्रदेश पुलिस फिजिकल चार्ट 2025 जानिए कैसे होगा चयन किसके कितने नम्बर मिलेंगे यहां से देखें Click Here 


संबंधित अन्य जानकारियां