MP Board Counselor Bharti 2025-मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (एमपी बोर्ड) द्वारा स्कूल के बच्चों की समस्याओं के समाधान हेतु परामर्शदाताओं के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए|मध्यप्रदेश परामर्शदाता भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 02 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है|इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के,केवल शैक्षणिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा अधिक जानकारी आगे दी गई है|
MP Board Counselor Bharti 2025 More Detail|मध्यप्रदेश बोर्ड परामर्शदाता भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी
1.भर्ती का नाम-MP Board Counselor Bharti 2025
2.आवेदन का प्रकार-इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन ऑफलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं|
3.आवेदन की अंतिम तिथि-मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड परामर्शदाता भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 02.12.2025 तक निर्धारित है|
4.आवेदन शुल्क-
- इन पदों पर भर्ती सभी वर्गों के लिए निशुल्क फ्री है|
5.आयु सीमा-
- एमपी बोर्ड परामर्शदाता भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होना चाहिए|
6.योग्यता-MP Board Counselor Vacancy Qualification
- मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री होना चाहिए एवं संबंध कार्य का अनुभव,अधिक जानकारी आगे newsjobmp पर दिए गए नोटिफिकेशन में देखें|

