मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती नियुक्ति संबंधित जानकारी|MP Teacher Bharti Joining Related
जारी सूचना में कहा गया है कि मध्य प्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के विज्ञापन के समय सीधी भर्ती के तत्समय रिक्त पद 7591 विज्ञापित किये गये थे।कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 3650 अभ्यर्थियों की सूची प्रदान की गई थी,जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन के बाद पात्र 3 हजार 182 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किये गये है।
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती में शेष 13 प्रतिशत पद होल्ड पर है एवं ST वर्ग के पदों रिक्त
वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में अनूसूचित जनजाति के पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने से सभी विज्ञापित पदों की पूर्ति नहीं हो सकी अर्थात जितने पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी उससे कम अभ्यर्थी परीक्षा को पास कर सके सभी को नियुक्ति के बाद भी रिक्त पद बाकी है। इसके अतिरिक्त अन्य पिछडा वर्ग के 27% आरक्षण का मामला कोर्ट में होने के कारण शेष 13 प्रतिशत पद होल्ड पर है।
मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा,दूसरी काउंसलिंग एवं पद वृद्धि के संबंध में जानकारी|MP Teacher Bharti And Second Counselling Related
newsjobmp-न्यायालय द्वारा पुनः परीक्षा करने ( पूरक चयन प्रक्रिया) आयोजित करने की निर्देश दिए गए हैं,पुनः परीक्षा के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी प्रस्तुत की गई है,मामला विचाराधीन होने के कारण प्रतीक्षा सूची की प्रक्रिया स्थगित की गई है,अभ्यर्थियों द्वारा पद संख्या में वृद्धि की मांग की जा रही है इसके संबंध में विभाग का तर्क है कि अधिकांश पद पदोन्नति एवं बैकलॉग के है इस लिए पद वृद्धि संभव नहीं है,मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 में संभावित है|
संबंधित अन्य जानकारियां
- MP Anganwadi Bharti 2025:मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 19504 पदों पर,कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर निकली नौकरी अधिक जानकारी यहां से देखें
- MP Mahila Supervisor Result 2025|मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर रिजल्ट जारी,मेरिट लिस्ट,वेटिंग लिस्ट एवं कट ऑफ लिस्ट
- मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी,MP Food Safety Officer Bharti 2025 Online Form
- मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम भर्ती विभिन्न पदों के लिए आवेदन एवं नोटिफिकेशन जारी