MP Govt Holiday Cancel Order 2025- वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 13 विभाग के कर्मचारियों के अवकाशों (छुट्टीयों) को निरस्त कर दिया गया है,यानी इन विभागों में आगामी आदेश तक विशेष परिस्थितियों को छोड़कर छुट्टियां नहीं दी जाएगी|
मध्यप्रदेश के इन विभागों की छुट्टी निरस्त|Leave of these departments of Madhya Pradesh canceled
- 1. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
- 2. राजस्व विभाग
- 3. गृह विभाग
- 4. ऊर्जा विभाग
- 5. लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
- 6. नगरीय विकास एवं आवास विभाग
- 7. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
- 8. जल संसाधन विभाग
- 9. नर्मदा घाटी विकास विभाग
- 10. परिवहन विभाग
- 11. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
- 12. लोक निर्माण विभाग
- 13. सामान्य प्रशासन विभाग
मध्यप्रदेश में अवकाश निरस्त,केवल विशेष परिस्थितियों में मिलेगी छुट्टी आदेश जारी|Madhya Pradesh Government Holiday New Order
जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त शासकीय सेवक अपने मुख्यालय पर अनिवार्यता उपस्थित रहेंगे। केवल विशेष परिस्थितियों जैसे परिवार में विवाह,गंभीर बीमारी,दुर्घटना,प्रसूति एवं संतान पालन,स्वंय के परिवार में घटित अप्रत्याशित घटना आदि के संबंध में जिला स्तर पर कलेक्टर एवं राज्य स्तर पर विभाग के सचिव द्वारा अवकाश स्वीकृत/अनुमति प्रदान की जा सकेगी।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी|